आज 25 जुलाई दिन रविवार को इंडिया 24X7 लाइव टीवी व क्राइम कम्पलेंट राष्ट्रीय हिंदी अख़बार के प्रधान संपादक सुनील वर्मा “सोनू” जी का जन्मदिन कार्यालय परिसर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने अपने निवास स्थान पर वृक्षारोपण किया, वृक्षारोपण करके उन्होंने लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें हमारे जन्मदिन,किसी की पुण्य तिथि,और प्रियजनों की स्मृति में पौधारोपण करना चाहिए। पौधे ही उपहार स्वरूप देने चाहिए। इनसे हमारी आने वाली पीढ़ी के अंदर भी श्रम के प्रति निष्ठा की भावना जागृत होगी और संस्कार जन्म लेंगे। इसके साथ ही अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधान संपादक सुनील वर्मा “सोनू” जी ने गरीब बच्चों को उपहार भी वितरित किए, जिसे पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए और सम्पादक जी को भी अपारसुख की अनुभूति हुई।


तो वही आज प्रधान संपादक जी के जन्मदिन के अवसर पर देश के प्रत्येक प्रदेश से इंडिया 24X7 लाइव टीवी के पत्रकारों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण किया।और सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की। सभी पत्रकारों ने अपने-अपने क्षेत्र में गरीब बच्चों के साथ संपादक जी का जन्मदिन मनाया।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव से हमारे संवाददाता अंकित शुक्ला द्वारा प्रधान संपादक जी का जन्मदिन निःशुल्क कोचिंग सेंटर में बहुत ही धूमधाम के साथ बच्चो के साथ मनाया गया, जब इन बच्चों ने जन्मदिन का केक काटा तो उनके चेहरों पर ख़ुशी की चमक दिखाई दी। इस दौरान सभी बच्चों को कापी, पेन, पेंसिल, दी गयी जिसे पाकर सभी बच्चे बहुत खुश हुए। इस शुभ अवसर पर मनोज शुक्ला, अंकित शुक्ला, मोहित शुक्ला, सचिन, विकास, राहुल, पप्पू मिश्रा, अमरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

तो वही छत्तीसगढ़,गुजरात ,मध्यप्रदेश ,राजस्थान, बिहार, पंजाब, की टीम के द्वारा भी संपादक जी का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही देश के कोने-कोने से लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने संपादक जी को जन्मदिन की बधाई दी, तो इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के पत्रकारों ने प्रधान संपादक जी का जन्मदिन एक अनोखे तरीके से मनाया, सभी पत्रकारों ने संपादक जी के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया और एक पौधा संपादक जी के नाम से भी लगाया और इस शुभ अवसर पर अपनी ख़ुशी जाहिर की। तो वही कार्यालय परिसर में भी संपादक जी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।



इस दौरान राजधानी लखनऊ, बलिया, बाराबंकी, सीतापुर के सभी पत्रकारों ने आकर प्रधान संपादक जी को जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान इंडिया 24X7 लाइव टीवी का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा। सबने प्रधान संपादक सुनील वर्मा ” सोनू ” जी को जन्मदिन दी बधाई दी,और उनके लम्बे जीवन की कामना की।













