Barabanki: बाराबंकी जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा दिनांक 15 दिसंबर 2025 को विनय कुमार सोनी पुत्र दुर्गा प्रसाद सोनी, निवासी बाबा कुटिया, थाना बड्डूपुर, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की घटनाओं से संबंधित 4,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस पूछताछ एवं जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त ने थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। (Barabanki) अभियुक्त द्वारा दिनांक 29/30 अक्टूबर 2025 की रात्रि में फैजुल्लागंज, दिनांक 31 अक्टूबर/01 नवंबर 2025 की रात्रि में बल्लापुर मजरे अजगना तथा दिनांक 21/22 नवंबर 2025 की रात्रि में इल्मासगंज स्थित घरों में चोरी की घटनाएं कारित की गई थीं।
ये भी पढ़ें –Rajasthan: देवासी समाज की लड़कियों ने खेल कुद प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया
इन मामलों के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर क्रमशः मु0अ0सं0 321/25, 322/25 एवं 361/25 धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत हैं। (Barabanki) पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें –Maharashtra politics: अजित की ‘घर वापसी’ का प्लान तैयार! शरद पवार के इस इशारे से महायुति में मची खलबली
थाना जहांगीराबाद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।









