Greater Noida: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन! वन विभाग के दो वन दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार

Greater Noida: एंटी करप्शन टीम का बड़ा एक्शन! वन विभाग के दो वन दरोगा रिश्वत लेते गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Greater Noida: मेरठ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेने के आरोप में वन विभाग में तैनात दो वन दरोगाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों वन दरोगा पेड़ काटने की शिकायत पर कार्यवाही ना करने की एवज में 8 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के रहने वाले इसराइल ने मेरठ में एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे ने 10 नवंबर को बादशाहपुर गांव में एक पेड़ काट दिया था। इस पेड़ काटने की शिकायत वन विभाग में की गई थी। इस शिकायत पर कार्यवाही ना करने के लिए वन विभाग के दो वन दरोगाओं ने इसराइल से 8 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

Greater Noida: पूछताछ में वन दरोगा ने बताई सच्चाई

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार की दोपहर अपना जाल बिछाया और पीड़ित से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेने आए वन दरोगा अमित को कासना नाले के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में वन दरोगा अमित ने बताया कि वह वन विभाग के डिप्टी रेंजर तालिब के कहने पर रिश्वत लेने आया था।

इस आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने कासना स्थित वन विभाग के कार्यालय से डिप्टी रेंजर तालिब को भी रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया। मेरठ एंटी करप्शन टीम की अगुवाई इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह कर रहे थे। उनके साथ टीम में बसंत सिंह अधिकारी, रामसहाय यादव व अंजू भदोरिया सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्यवाही के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी।

https://youtu.be/HDCnadMBxdQ?si=OFYJ2qXJrrR5li1g

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें