Bahraich News: गर्मी में छत पर सो रहे दो भाइयों को सांप ने काटा, दोनों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

Bahraich News: रामगांव इलाके के खैराधौकल गांव में छत पर सो रहे चचेरे भाइयों को सांप ने काट लिया, जब तक उन्हें इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक दोनों की मौत हो गई। (Bahraich News) मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

खैराधौकल गांव निवासी रामादल का आठ वर्षीय पुत्र अरविंद व मयंकर का चार वर्षीय पुत्र आर्यन सोमवार रात छत पर लेटे हुए थे। (Bahraich News) उसी छत पर परिवार के अन्य लोग भी लेटे थे। देर रात दीवार के रास्ते जहरीला सांप छत पर चढ़ गया और चचेरे भाइयों को डस लिया। सांप के डसने के बाद अरविंद को दर्द हुआ तो चिल्लाने लगा। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोग अरविंद को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

image 420

Bahraich News: पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेजे गए शव

गांव निवासी अनुज वर्मा ने बताया कि आसपास खोजबीन के दौरान सांप को देखा गया। थानाध्यक्ष रामगांव आलोक सिंह ने बताया कि खैराधौकल गांव में सांप काटने से दो बच्चों की मौत हुई है। मौके पर पुलिसकर्मियों को भेजा गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

https://youtu.be/9JB8cWBbjcU?si=xOnlcgF9HvtyDRpl

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें