Air India ticket relief 2025: पूरे देश में हवाई यात्रा में हाल के महीनों में उजागर हुई व्यापक अव्यवस्था और यात्रियों की बढ़ती मुश्किलों को देखते हुए एयर इंडिया समूह ने बीते शनिवार को कई महत्वपूर्ण राहतभरे कदम उठाये हैं। एयरलाइन का कहना है कि उनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी यात्री अधिक पैसा देकर या यात्रा के दौरान परेशानी झेलने के बजाय आराम से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
Air India ticket relief 2025: घरेलू उड़ानों के लिए किराया नियंत्रण
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 4 दिसंबर 2025 से सभी घरेलू उड़ानों के इकोनॉमी टिकटों के लिए किराए तय कर दिए हैं। (Air India ticket relief 2025) इसका अर्थ यह है कि मौजूदा संकट और फ्लाइट्स में हो रही अव्यवस्था के बाव भी टिकट अचानक महंगे नहीं होंगे। (Air India ticket relief 2025) एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक, आम तौर पर ऑटोमेटेड रेवन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से मांग के अनुसार ही बढ़ाया जाता है, लेकिन मौजूदा हालातों को ध्यान में रखते हुए इसे अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। इस फैसले के पीछे सरकार के निर्देशों का पालन भी है।
टिकट बदलने और कैंसिलेशन पर कोई शुल्क नहीं
यात्रियों को खासतौर से राहत देते हुए एयर इंडिया ने ऐलान किया है कि जिन यात्रियों ने 4 दिसंबर 2025 तक टिकट बुक किया है और 15 दिसंबर 2025 तक यात्रा निर्धारित है, वे अपनी टिकट बिना किसी अधिक या एक्स्ट्रा शुल्क के बदल सकते हैं। (Air India ticket relief 2025) इसके अलावा, टिकट रद्द करने पर भी कोई कैंसिलेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा और पूरा रिफंड दिया जाएगा। बता दे, यह सुविधा 8 दिसंबर 2025 तक एक बार के लिए लागू की जाएगी। ध्यान रहे कि अगर यात्री नई तारीख के लिए टिकट बदलते हैं और नए किराए में अंतर आता है, तो सिर्फ किराया का अंतर देना होगा।
कस्टमर केयर में अतिरिक्त स्टाफ किये गए तैनात
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 24×7 कॉन्टैक्ट सेंटर और ट्रैवल एजेंट्स के ज़रिये से सहायता उपलब्ध कराई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के ग्राहक अब WhatsApp चैटबॉट “TIA”, वेबसाइट, मोबाइल ऐप और फेसबुक मेसेंजर के ज़रिये से भी टिकट बदल सकते हैं। (Air India ticket relief 2025) इसके अलावा बढ़ते कॉल वेट टाइम और यात्रियों की दिक्कतों को कम करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर हैं:
- Air India: +91 11 6932 9333
- Air India Express: +91 124 443 5600 / +91 124 693 5600
मुफ्त सीट अपग्रेड और अतिरिक्त फ्लाइटें
एयरलाइन ने यात्रियों को यह भी जानकारी दी कि यदि किसी फ्लाइट में खाली सीटें हैं, तो इकोनॉमी क्लास के यात्री को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपग्रेड किया जा सकता है। (Air India ticket relief 2025) इसके साथ ही, भीड़ कम करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कुछ रूटों पर अतिरिक्त फ्लाइटें भी संचालित की जा रही हैं।
खास रियायतें जारी रहेंगी
एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस पहले से छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, सेना के सदस्यों और उनके आश्रितों को खास रियायतें देती हैं। कंपनी ने यह साफ़ किया कि ये लाभ जारी रहेंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के सहयोग से इन विशेष फेयर से टिकट बुक करें। (Air India ticket relief 2025) ये रियायती टिकट कई मामलों में मऊदा समय में किराया तय (Capped Fares) से भी कम हो सकते हैं।
यात्रियों की सहायता के लिए प्राथमिकता
एयरलाइन अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा हालात में उनका मकसद यात्रियों पर आर्थिक बोझ कम करना, यात्रा को लचीला बनाना और ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाना है। (Air India ticket relief 2025) यह कदम सिर्फ अस्थायी राहत नहीं है, बल्कि उपभोक्ता हितों की सुरक्षा और बेहतर यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता का भाग है।
एयर इंडिया का यह फैसला देशभर के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है, विशेषकर उन समयों में जब उड़ानों में देरी और सीट की कमी जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं।










