Akshay Kumar New Film Samuk: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी रिलीज हुई फिल्म “भूत बंगला” से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। भूत बंगला के बाद, अब अक्षय कुमार अपनी अन्य फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, हॉरर कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी मूवी उनका कैमियो होने वाला है, जिसकी शूटिंग हाल ही में उन्होंने पूरी की और इसी के साथ ही अक्षय कुमार के फैंस जल्द ही उन्हें “वेलकम टू द जंगल” फिल्म में देखेंगे, जो जून में रिलीज हो रही है। वहीं इन सबके बीच अब अक्षय कुमार की एक नई फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ गई है, जो एलियन पर बनाई जाएगी।
Also Read –Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: पूजा हेगड़े या मृणाल ठाकुर? किसका मेहनताना ज्यादा
Akshay Kumar New Film Samuk: एलियन थ्रिलर ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती है, जहां दूसरे सितारों की साल भर में सिर्फ एक फिल्में रिलीज होती है, वहीं अक्षय कुमार की साल भर में 3-4 फिल्में रिलीज होती हैं। फिलहाल, अक्षय कुमार के फैंस के लिए हम एक शानदार खबर लेकर आए हैं, जो कि उनकी नई फिल्म से जुड़ी हुई है। अक्षय कुमार अब एक एलियन थ्रिलर ड्रामा फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की अपकमिंग एलियन थ्रिलर ड्रामा फिल्म का टाइटल “सामुक” (Samuk) होगा। इस फिल्म की कहानी एलियन की दुनिया के इर्द गिर्द घूमती नजर आएगी, दिलचस्प बात तो यह है कि इस फिल्म में एक हॉलीवुड स्टार भी नजर आएगा, जी हां! बताया जा रहा है कि हॉलीवुड स्टंट कोऑर्डिनेटर ल्यूक टम्बर भी इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। सामुक फिल्म का निर्देशन कनिष्क वर्मा द्वारा किया जाएगा, वहीं अक्षय कुमार, विपुल अमृतलाल शाह और आशिम शाह इसके प्रोड्यूस हैं। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी, इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Also Read –Lucknow gang rape: लखनऊ में यूपीएसपी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
अक्षय कुमार अपकमिंग फिल्में
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस समय फिल्म “वेलकम टू द जंगल” को लेकर चर्चा में हैं, जिसका टीजर हाल ही में जारी किया गया था, फिल्म की स्टार कास्ट बहुत ही बड़ी है, इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडीस, और राजपाल यादव जैसे कलाकार नजर आएंगे, फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जो 26 जून को रिलीज हो रही है। इसके अलावा अक्षय कुमार एक फिल्म विद्या बालन के साथ कर रहें हैं, जिसका टाइटल अब तक अनाउंस नहीं किया गया है। वे शक्ति शालिनी में भी कैमियो करते नजर आएंगे।















