Aligarh News:-जनपद गांधी पार्क थाना क्षेत्र के बोनेर इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हाथरस के दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। और काम खत्म कर नोएडा, दिल्ली से अपने घर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील के गांव मलामी इस्माइलपुर निवासी 20 वर्षीय उमेश और 22 वर्षीय विनीत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है। कि दोनों युवक बाइक से नोएडा, दिल्ली से अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थाना गांधी पार्क क्षेत्र के बोनेर स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई।
Also Read –Ebola Virus Explained: इबोला वायरस ने फिर बढ़ाई दुनिया की चिंता, WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी
हादसा इतना भीषण था। कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए आराध्या हॉस्पिटल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।मृतकों के रिश्तेदार मुकेश कुमार ने बताया। कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। कि हादसा किसी अन्य वाहन की टक्कर से हुआ या फिर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों युवकों की असमय मौत से गांव में भी मातम पसरा हुआ है। थाना गांधी पार्क पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए। मामले की जांच शुरू कर दी है।















