Allu Arjun: संध्या थिएटर में भगदड़ हादसे में घायल बच्चे से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन, जाना हाल

Allu Arjun: फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में घायल आठ वर्षीय लड़के की सेहत का हाल जानने आज मंगलवार को अभिनेता अल्लू अर्जुन पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने बेगमपेट के केआईएमएस अस्पताल जाकर घायल श्रीतेज का हालचाल लिया और फिर वहां से रवाना हुए। (Allu Arjun) ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, उसका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। अल्लू आज उसकी सेहत का हाल जानने पहुंचे।

Allu Arjun: अस्पताल परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

एएनआई के मुताबिक अल्लू अर्जुन आज सुबह तेलंगाना के बेगमपेट स्थिति केआईएमएस अस्पताल पहुंचे, जहां श्रीतेज भर्ती है। अल्लू जब अस्पताल पहुंचे तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया गया। सामने आई वीडियो में अस्पताल परिसर में भारी सुरक्षा बल तैनात नजर आ रहा है। श्रीतेज की सेहत का हाल जानने के बाद अभिनेता वहां से रवाना हो गए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रीतेज की हालत में अब सुधार हो रहा है। बच्चा डॉक्टरों की निगरानी में है। संध्या थिएटर में मची भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है। इसके बीच अल्लू अर्जुन श्रीतेज से मिलने पहुंचे। अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे श्रीतेज के प्रति अपनी चिंता जाहिर की, जो भगदड़ घटना के बाद कई हफ्तों तक वेंटिलेटर पर रहा था। बच्चे की हालत में अब सुधार हो रहा है। 24 दिसंबर को बच्चे की हालत में सुधार के सकारात्मक संकेत मिले। श्रीतेज के पिता भास्कर ने कहा था, करीब 20 दिनों बाद बच्चे ने प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्लू अर्जुन और तेलंगाना से उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।

भगदड़ में महिला की चली गई थी जान

4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के दौरान भास्कर की 35 साल की पत्नी रेवती की मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद, शहर पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनके सुरक्षा दल और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की थी। अल्लू अर्जुन को महिला की मृत्यु से जुड़े मामले में 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार हफ्ते की अंतरिम जमानत भी दे दी थी। 14 दिसंबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था। मामले में अल्लू अर्जुन से समय-समय पर पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version