Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जनपद के बसखारी थाना इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बाइक पीछे से टकरा गई। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
UP News :यूपी में आज नहीं बिकेगा मांस, सामने आई ये बड़ी वजह…https://t.co/oqhQ9tH8rR#UPNews #CMYogi #india24x7livetv pic.twitter.com/i0uKZnGtcf
— Shivani Verma (@Shivani75372259) November 25, 2023
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा हुआ था। देर रात तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर टांडा से अतरौलिया की तरफ जा रहे थे।

बाइक सवार मौतिगरपुर तिराहा बसखारी के पास में पहुंचे ही थे, लेकिन उनकी बाइक बेकाबू होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसके तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

Ambedkar Nagar News: मृतकों की पहचान
थाना अध्यक्ष बसखारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान घनश्याम (23) पुत्र शिव प्रसाद यादव ग्राम चनैता अतरौलिया आजमगढ़, ओमप्रकाश यादव (18) पुत्र प्रदीप यादव चनैता अतरौलिया, सोनू वर्मा (22) पुत्र बिसुन वर्मा चनैता अतरौलिया आजमगढ़ के रूप में हुई है। उन्होने कहा कि सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही तीनों मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
वहीं, सूचना मिलते ही परिजनों के घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में प्रतीत होता है कि बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा हुआ है।










