
Balrampur News: जनपद के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह के शोध निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की तीन छात्राओं ने भौतिकी विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर जनपद का मान बढ़ाया है। (Balrampur News) गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्राओं को उपाधि प्रदान की।
इस अवसर पर कुलपति सहित बड़ी संख्या में शिक्षाविद और शोधार्थी मौजूद रहे। क्वांटम फिजिक्स के उन्नत विषयों पर शोध कर पीएचडी प्राप्त करने वाली इन तीनों छात्राओं में निखिता सिंह, अंकिता पाठक और निधि सिंह शामिल हैं। (Balrampur News) तीनों ने अपने शोध कार्य से क्वांटम संचार, सूचना प्रसंस्करण और टेलीपोर्टेशन के क्षेत्र में नए आयाम प्रस्तुत किए हैं।
Also Read – Ganesh Chaturthi 2025: गणपति बप्पा की स्थापना, पूजा और विसर्जन का शास्त्रीय विधान
निखिता सिंह ने क्वांटम नेटवर्क के भीतर क्वांटम संचार पर एक अध्ययन विषय पर शोध कार्य किया। यह शोध भविष्य के हाइब्रिड क्वांटम नेटवर्क और क्वांटम इंटरनेट तकनीकों के विकास के लिए आधार प्रदान करता है। अंकिता पाठक ने क्वांटम सूचना प्रसंस्करण (सतत परिवर्तनशील क्वांटम अवस्था) विषय पर शोध किया। इसमें उन्होंने उलझी हुई सुसंगत अवस्थाओं का उपयोग कर नवीन क्वांटम टेलीपोर्टेशन प्रोटोकॉल विकसित किए।
यह शोध सुरक्षित और संसाधन-अनुकूलित संचार प्रणालियों के डिजाइन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। (Balrampur News) निधि सिंह ने मल्टी-पार्टी क्वांटम टेलीपोर्टेशन पर कार्य किया। इसमें उन्होंने डिस्क्रीट वेरिएबल क्वांटम स्टेट का उपयोग कर क्वांटम-नियंत्रित टेलीपोर्टेशन (फब्ज्) के उन्नत प्रोटोकॉल प्रस्तुत किए। उनके शोध ने डिकोहेरेंस और संसाधन दक्षता की चुनौतियों का समाधान करते हुए मजबूत और स्केलेबल क्वांटम संचार प्रणाली की दिशा में योगदान दिया है।
Also Read – UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया
कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने तीनों शोधार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनका कार्य नेशनल क्वांटम मिशन से प्रेरित है और सूचना प्रौद्योगिकी तथा क्वांटम इंटरनेट के क्षेत्र में एक नई राह दिखाने वाला साबित होगा। (Balrampur News) उन्होंने कहा कि बलरामपुर जनपद के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की छात्राएं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध विषयों पर काम कर नई उपलब्धि हासिल कर रही हैं।















