Banda News: भाजपा ने जिले के सभी 16 मंडलों रविवार को विकसित भारत संकल्प सभाएं आयोजित हुईं। सभी जगह मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों का जमकर बखान हुआ। लेकिन अतर्रा मंडल सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सीनियर बीजेपी लीडर पुरुषोत्तम पांडेय ने अलग ही रंग जमाया। (Banda News) उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल को अदभुत और देश का मस्तक ऊंचा करने वाला बताया। उन्होंने सभी को 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी दिलाया।

Banda News: संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए युवा निर्णायक भूमिका को तैयार
अतर्रा के एक मैरिज हाल में भाजपाइयों समेत विभिन्न क्षेत्रों के चुनिंदा लोगों को संबोधित करते हुए पांडेय ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा भारत अब रुकने वाला नहीं है। (Banda News) विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि में बदलने के लिए पूरा देश एकजुट है। विकास की इस यात्रा को मंजिल तक ले जाने के लिए हमारे युवा और तरुणाई निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार हैं।
Also Read –Bihar Politics: तेजस्वी यादव होंगे बिहार के नये मुख्यमंत्री! राजद प्रमुख ने किया ऐलान, कांग्रेस ने साधी चुप्पी
अमर सिंह राठौर और दीनदयालसमेत मौजूद रहे प्रमुख चेहरे
मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सभा के दौरान मंडल प्रवासी देवेंद्र भदौरिया ने वृत्त लिया। सभा में अतर्रा बार एसोसिएशन अध्यक्ष अमर सिंह राठौर, राममूर्ति शुक्ला, ओमप्रकाश तिवारी, दिनेश गुप्ता, अनिल सैनी, वेद निराला, शिव मोहन गुप्ता, आत्माराम शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल द्विवेदी, राजकिशोर बाजपेई, सुरेंद्र सिंह और ओमप्रकाश गौतम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संचालन रमेश शर्मा ने किया।
11 साल के उपलब्धियां आंकड़े नहीं, भारत की उड़ान की कहानी
Also Read –President Draupadi Murmu: फूट-फूटकर रोयीं राष्ट्रपति मुर्मू! पर्सनल लाइफ में… जानें आखिर क्या हुआ ऐसा
बांदा दक्षिणी मंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता अयोध्या प्रसाद पटेल ने विकसित भारत संकल्प को धार दी। प्रखर वक्ता आशुतोष मिश्रा ने कहा, 11 साल की उपलब्धियां आंकड़े नहीं भारत के उड़ान की कहानी हैं। उत्तम सक्सेना ने भी विचार रखे। अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। पूर्व नपा चेयरमैन विनोद जैन, वंदना गुप्ता, देशराज सिंह, जागृति वर्मा, रीता गुप्ता, अमित सेठ भोलू, वीरेंद्र सक्सेना, वेद शर्मा, इंद्रजीत राजपूत, राजा वर्मा, अजय मिश्रा, रामाश्रय गुप्ता, विमल निगम, लखन कुशवाहा, आलोक और प्रेमचंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।














