Barabanki News : सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही ,नहर काटने से जलमग्न हुई सैकड़ों बीघे फसले

Barabanki News : सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही ,नहर काटने से जलमग्न हुई सैकड़ों बीघे फसले
Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News : बारिश का समय चल रहा है। इन दिनों नदियां और नाले में पानी ऊपर तक बह रहा है तो वहीं दूसरी तरफ नहर विभाग की अनदेखी के चलते किसानों को उसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दें कि नहर में रिसाव की सूचना किसानों के द्वारा पहले ही विभाग को दे दी गई थी लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते नहर कट गई और देखते ही देखते किसानों की सैकड़ों बीघा धान की फसल पूरी तरह से जल मग्न होकर बर्बाद हो गई। किसानों में नहर विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है

https://x.com/india24x7livetv/status/1818516475096748297

Barabanki News : जलमग्न हुई फसल

image 440


आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरहा गांव के पास का है। जहां पर देर रात देवा से निकली बड़ी नहर अचानक कट गई। जिसके चलते किसानों की फसले पूरी तरह से जलमग्न होकर बर्बाद हो गई। किसानों ने बताया कि नहर में पानी के रिसाव की सूचना समय से उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दे दी थी। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते नहर कटी है। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

image 441



Barabanki News : मुआवजा की मांग

image 81


किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन से नहर के बनवाने के कार्य को शुरू करवाया है। लेकिन काफी देर हो चुकी थी। किसानों की फसल तो पूरी तरह से जलमग्न होकर बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने मांग की है कि उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा उन्हें दिलाया जाए। क्योंकि इसी फसल से उनके परिवार का भरण पोषण होता है। लेकिन सिंचाई विभाग के लापरवाही के चलते फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है इसलिए उन्हें सिंचाई विभाग के द्वारा नुकसान में फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

https://youtu.be/MNr2fWcIf1o?si=d_5EUukNxoWgtQB1

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें