Bareilly News: पुलिस और गौ तस्करो के बीच मुठभेड़! एक को लगी गोली, इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल

Bareilly News: पुलिस और गौ तस्करो के बीच मुठभेड़! एक को लगी गोली, इंस्पेक्टर और सिपाही भी घायल
Facebook
X
WhatsApp

Bareilly News: तस्करों और इज्जतनगर पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में इज्जतनगर इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी फायरिंग कर पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है। तीसरा तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल तस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Bareilly News: गोवंश को ले जा रहे थे तस्कर, विलयधाम के पास हुई मुठभेड़

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि शुक्रवार देर रात विलयधाम के पास तीन तस्कर गोवंश को घेरकर ले जा रहे थे। सूचना पर इज्जतनगर पुलिस पहुंची तो तस्करों ने फायरिंग कर दी। मुठभेड़ के दौरान इज्जतनगर इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह और एक सिपाही घायल हो गए। इंस्पेक्टर के हाथ में छर्रा लगा है और सिपाही बजरी पर फिसलने से घायल हो गया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर दो तस्करों को पकड़ लिया।

उनकी पहचान बिजनौर निवासी नाजिम और कदीर अहमद के रूप में हुई। कदीर अहमद के पैर में गोली लगी है। मौके से भागे तीसरे तस्कर का नाम सागर है, जो पंजाब का रहने वाला है। नाजिम ने बताया कि 19 नवंबर को टीम की घेराबंदी के दौरान वे लोग ही गोवंश से भरा ट्रक छोड़कर भागे थे। जिस तस्कर के पैर में गोली लगी है, उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

https://youtu.be/_jmwPRYRmlY?si=mf7nKO21AHAysEZS

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें