Bhojpuri Ka Salman Khan: कौन है भोजपुरी का सलमान खान? हुबहू भाईजान जैसी जिंदगी

image 63

Bhojpuri Ka Salman Khan: बॉलीवुड जगत में सलमान खान का जबरदस्त जलवा देखने को मिलता है। सलमान खान जिन्हें उनके फैंस भाईजान भी कहते हैं, वे जहां से गुजरते हैं उनका अंदाज देखते बनता है, उनके चलने का अंदाज ही कुछ ऐसा है। भाईजान का स्वैग भी निराला है, अपनी तगड़ी सिक्योरिटी के बीच जिस तरह वे शान से चलते हैं उन्हें देख फैंस यही बोलते हैं कि टाइगर आ रहा है। सलमान खान का (Salman Khan Films) एक्टिंग करियर शानदार रहा, लेकिन साथ ही उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी भी खूब होती है, (Bhojpuri Ka Salman Khan) वहीं उनकी लव लाइफ से तो आप सभी वाकिफ हैं, लेकिन आज हम आपको यहां सलमान खान के बारे में नहीं, बल्कि यह बताने वाले हैं कि भोजपुरी इंडस्ट्री का सलमान खान कौन है, जी हां! भोजपुरी जगत में एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी जिंदगी पूरी तरह से सलमान खान से मिलती जुलती है। आइए फिर जानते हैं।

Bhojpuri Ka Salman Khan: भोजपुरी का सलमान खान

भोजपुरी का सलमान खान कौन है? वैसे अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि भोजपुरी का सलमान खान लोग किसे कहते हैं, नहीं समझे? चलिए हम ही बता देते हैं, भोजपुरी का सलमान खान पॉवर और पवन सिंह (Bhojpuri Ka Salman Khan) को कहा जाता है, जी हां! पवन सिंह और सलमान खान की जिंदगी एक-दूसरे से काफी मिलती जुलती है, वो चाहे पर्सनल लाइफ या प्रोफेशनल लाइफ, चलिए जानते हैं कैसे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

करियर

सबसे पहले सलमान खान और पवन सिंह के करियर की बात करते हैं, सलमान खान का एक्टिंग करियर बहुत ही जबरदस्त रहा, और आज तक वे लगातार बड़े पर्दे पर धमाका कर रहें हैं, वहीं पवन सिंह (Pawan Singh Music Video) का भी एक्टिंग करियर धमाकेदार है, वे सिंगिंग से लेकर एक्टिंग और डांसिंग में अपना जबरदस्त जलवा दिखा रहें हैं। (Bhojpuri Ka Salman Khan) पवन सिंह की फिल्में हो या गाने फैंस के बीच इतना धमाल मचाती हैं कि वो हिट हो ही जाता है, जिस तरह से भाईजान की सभी फिल्में हिट होती हैं।

Also Read –PM Modi and Giorgia Meloni: पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का AI से बनाया आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी यूपी से अरेस्ट

फैन फॉलोइंग

सलमान खान के फैंस दुनिया के कोने-कोने में मौजूद हैं, हाल तो कुछ ऐसा है कि सलमान खान के फैंस उन पर अपनी जान छिड़कते हैं। ठीक ऐसा ही कुछ हाल पवन सिंह का है, पवन सिंह ने कट्टर फैंस (Pawan Singh Fans) कमाएं हैं, यदि वे अपने फैंस से दिन को रात और रात को दिन कह दें, तो उनके फैंस आंख बंद कर इस बात पर भरोसा कर लेंगे। (Bhojpuri Ka Salman Khan) पवन सिंह के फैंस उनकी पूजा करते हैं, वे चाहे गलत हों या सही, फैंस पवन सिंह के साथ ही खड़े मिलते हैं।

लव लाइफ

सलमान खान की लव लाइफ और पवन सिंह की लव लाइफ में भी काफी समानता है। सलमान खान ने पर्दे पर खूब रोमांस किया, और उनके अफेयर की भी खूब चर्चा रही, लेकिन आज वे अकेले ही अपनी जिंदगी गुजार रहें हैं। (Bhojpuri Ka Salman Khan) वहीं अब पवन सिंह के बारे में बताएं तो पवन सिंह भी पर्दे पर ताबड़तोड़ रोमांस कर चुके हैं, भोजपुरी की कई हीरोइनों संग उनका नाम जुड़ा। पवन सिंह ने दो शादियां की, उनकी पहली बीवी ने सुसाइड कर लिया था, जबकि दूसरी बीवी ज्योति सिंह संग उनका अलग विवाद चल रहा है। कुल मिलाकर इस समय पवन सिंह अकेले ही अपनी लाइफ काट रहें हैं।

Also Read –National Film Awards 2025: कब होगा नेशनल फिल्म्स अवॉर्ड, शाहरुख खान समेत ये एक्टर्स बनेंगे हिस्सा

विवाद

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जिंदगी में विवाद कम नहीं रहें हैं, उन पर आज भी कई इल्जाम लगते हैं, कहा जाता है कि सलमान खान ने कई लोगों का करियर खा किया है। इसके साथ ही काला हिरण केस में वे जेल भी जा चुके हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उन्हें लगातार धमकियां मिल रहीं हैं, वहीं दूसरी ओर भोजपुरी के सलमान खान यानी कि पॉवर स्टार की बात करें तो इनकी जिंदगी में भी विवाद कम नहीं है, हर दिन एक नए विवाद में फंस जाते हैं। (Bhojpuri Ka Salman Khan) अभी हाल ही में अंजलि राघव ने पवन सिंह (Pawan Singh Ka Vivad) पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं कई सालों पहले उनकी पत्नी ज्योति सिंह भी पवन सिंह (Pawan Singh Wife Jyoti Singh) पर मार पीट का आरोप लगा चुकीं हैं, उनके ऊपर उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह की हत्या का भी आरोप है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी पवन सिंह पर कई आरोप लगा चुकीं हैं।

Exit mobile version