Bhooth Bangla Trailer: प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी एक बार फिर से आपको अपनी सीट पर बैठने के लिए मजबूर करने के लिए आ रही है। इससे पहले भूल भूलैया और हेरा फेरी जैसी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के दिलों में एक अलग पहचान बनाई है। तो वहीं फिल्म का टीजर और गाने रिलीज किया जा चुका है। (Bhooth Bangla Trailer) फिल्म के टीजर ने दर्शकों के बीच एक अलग उत्सुकता बढ़ा दी थी। जिसके बाद से दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था। अब जाकर Bhooth Bangla का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं Bhooth Bangla का ट्रेलर कैसा है।
Bhooth Bangla Trailer: अक्षय कुमार मूवी भूत बंगला ट्रेलर रिव्यू
अक्षय कुमार की फिल्म Bhooth Bangla जिसका निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। और फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। Bhooth Bangla के ट्रेलर के बारे में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर किया था। Bhooth Bangla का ट्रेलर फिल्म के टीजर से भी ज्यादा पागलपन और मस्ती से भरा हुआ है। (Bhooth Bangla Trailer) अक्षय कुमार और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग कमाल की है। फिल्म में परेश रावल और अशरानी की भी जोड़ी देखने को मिली है। इसके साथ ही Bhooth Bangla में तब्बू और वामिका गब्बी ने भी अहम किरदार प्ले किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।
फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। Bhooth Bangla पहले सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन धुरंधर 2 की सफलता को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। अब जाकर Bhooth Bangla का पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल 2026 को रखा गया है। तो वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है। सबकी नजरे फिल्म पर टिकी हुई है।














