Bihar News: आपको यूपी के बागपत का वो मशहूर युद्ध तो याद ही होगा, जहां दो पक्ष चाट पर भिड़ गए थे. इस युद्ध को इतिहास में ‘बैटल ऑफ बागपत’ के नाम से जाना जाता है. (Bihar News) एक ऐसा ही युद्ध अब बिहार के बोधगया से सामने आया है. यह युद्ध यहां हो रही एक शादी में लड़ा गया. इतिहासकारों का कहना है कि युद्ध की वजह थी, ‘रसगुल्ला.’
रिपोर्ट के मुताबिक, घटना शनिवार 29 नवंबर की है. बोधगया के एक प्राइवेट होटल में शादी होनी थी. दूल्हे के परिवार ने लड़की पक्ष के लोगों के ठहरने का इंतजाम इसी होटल में किया था. खान-पान का प्रबंध भी लड़के वालों के जिम्मे ही था. सब कुछ ठीक ही चल रहा था. सारी रस्में निभाई जा रही थीं. (Bihar News) लेकिन फिर अचानक खाना शुरू हो गया. लड़की पक्ष के लोग प्लेट लेकर खाने की लाइनों में लगे. बारी-बारी से अपनी प्लेट सजाने लगे.
यह भी पढ़ेंः Arshi Khan Marriage: बिग बॉस फेम अर्शी खान करने जा रही हैं इस क्रिकेटर से शादी, जाने कौन हैं उनके पति
सारी डिश प्लेट में सजाने के बाद अब बारी आई मिठाई की. लेकिन मिठाई के काउंटर पर मिठाई कम हो गई. (Bihar News) कुछ लड़की वालों को रसगुल्ले मिले, कुछ को नहीं मिले. दुल्हन पक्ष के लोगों ने पूरे ताव में रसगुल्ले कम होने को लेकर लड़के पक्ष के सामने विरोध दर्ज कराया.
दुल्हन पक्ष वालों की हालत ‘हाथ को आया लेकिन मुंह को न लगा’ जैसी हो गई. रसगुल्ला भले ही मुंह तक न पहुंचा हो. (Bihar News) लेकिन उसका स्वाद जरूरी लड़की पक्ष वालों के मुंह में घुल गया होगा. बस फिर क्या था, मुंह में रसगुल्ले का स्वाद लिए लड़की पक्ष के लोग बिफर गए. देखते ही देखते दोनों पक्ष में जमकर मारपीट होने लगी. जिसके हाथ जो लगा उसने वो एक-दूसरे की तरफ फेंकना शुरू दिया. जमकर कुर्सियां भी चलीं.
यह भी पढ़ेंः Amethi Maulana Viral Video: बंद कमरे में मौलाना और महिला… फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएगी आपकी रूह
पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी. वहीं, अब लड़की पक्ष के लोग शादी करने से इनकार कर रहे हैं. लड़के पक्ष के लोग उन्हें मानने में जुटे हैं.
दूल्हे के चचेरे भाई सुशील कुमार ने बताया कि शादी वाले दिन खाने के लेकर मारपीट हुई थी. पुलिस भी आई. लेकिन वे दोनों पक्षों को समझाकर चले गए. लेकिन अब लड़की वाले शादी से इनकार कर रहे है. लेकिन वे शादी के लिए तैयार हैं.















