Bijnor News : इन्फ्लुएंसर मीट में धमकी भरे वीडियो से विवाद तेज, पुलिस जांच में जुटी

Facebook
X
WhatsApp

Bijnor News : जिले में सोशल मीडिया से जुड़े चर्चित चेहरों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इनफ्लुएंसर मीट अब विवादों के घेरे में आ गया है। कार्यक्रम के बाद सामने आए भेदभाव के आरोप और जान से मारने की धमकी वाले वायरल वीडियो ने पूरे मामले को संवेदनशील बना दिया है। (Bijnor News) सोमवार को हल्दौर थाना क्षेत्र के एक मंडप में यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर्स के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इसमें जिले के कई ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया, जिनके सोशल मीडिया पर हजारों फॉलोअर्स हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उनका स्वागत फूल-मालाओं से किया गया।

Also Read –Gig Workers Strike India: नए साल पर ‘हड़ताल’ क्यों कर रहे डिलीवरी Boys? 31 दिसंबर को गिग वर्कर्स के विद्रोह से पूरे देश में खलबली!

कार्यक्रम समाप्त होते ही सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो सामने आया, जिसमें उसने आयोजन में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसके साथ ही समारोह को लेकर सवाल उठने लगे। (Bijnor News) इसके जवाब में कार्यक्रम के आयोजक की ओर से भी प्रतिक्रिया आई, जिसमें आरोप लगाने वाली युवती का नाम लिए बिना उसकी आर्थिक स्थिति को लेकर तंज कसे गए। विवाद यहीं नहीं रुका। इसके बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आयोजन के समर्थन में बोलते हुए अप्रत्यक्ष रूप से विरोध करने वालों को गंभीर धमकी दी गई।

Also Read –Pakistan News: पुतिन का सगा बना पाकिस्तान! PM शहबाज शरीफ को हुई रुसी राष्ट्रपति की चिंता,क्या बदलेंगे जंग के समीकरण?

वीडियो में कहा गया कि विरोध करने वालों को माथे पर गोली मारकर बिजनौर के शक्ति चौक पर टांग दिया जाएगा। इस बयान ने सोशल मीडिया से निकलकर मामला कानून-व्यवस्था तक पहुंचा दिया। (Bijnor News) पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि मामला फिलहाल उनके संज्ञान में नहीं था, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यों की पड़ताल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पहचान और सम्मान के नाम पर शुरू हुआ यह आयोजन अब विवाद, बयानबाजी और जांच की वजह बन गया है, जिससे इनफ्लुएंसर संस्कृति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें