Border 2 Negative PR: सनी देओल की बॉर्डर 2 मूवी 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने देने को तैयार है, फिलहाल अब दर्शकों की नजरें ट्रेलर पर टिकी हुई है, हालांकि जिस तरह से अभी से ही बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बन चुका है, उसे देख साफ है कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन करेगी। (Border 2 Negative PR) जहां एक तरफ बॉर्डर 2 को लेकर दर्शक उत्साहित हैं, वहीं सोशल मीडिया पर अभिनेता वरुण धवन की एक्टिंग का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है और अब खुलासा हुआ है कि वरुण धवन की एक्टिंग का मजाक उड़ाने के लिए निगेटिव PR चलाया गया है।
Border 2 Negative PR: बॉर्डर 2 को लेकर किया जा रहा निगेटिव PR
बॉर्डर 2 मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और अब इस फिल्म से जुड़ी शॉकिंग खबर सामने आई है, जिसके मुताबिक बॉर्डर 2 को लेकर निगेटिव PR किया जा रहा है, जी हां! सोशल मीडिया पर एक मैसेज का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें साफ साफ लिखा दिखाई दे रहा है कि किस तरह निगेटिव PR करने के लिए Influencers को पैसे दिए जा रहें हैं, खास तौर पर वरुण धवन की एक्टिंग को लेकर।
सोशल मीडिया पर कई लोग वरुण धवन की अदाकारी पर मीम बना रहें हैं, जब से घर कब आओगे गाना रिलीज किया गया है, उसके बाद से ही लोग वरुण धवन पर मीम बना रहें हैं, उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ा रहें हैं, वहीं अब खुलासा हुआ है कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, क्योंकि वरुण धवन और बॉर्डर 2 को लेकर निगेटिव पेड PR चलाया गया है, इन्फ्लूएंसर को कहा जा रहा है कि उन्हें वरुण धवन की एक्टिंग को ट्रोल करते हुए वीडियो बनाना है और इसके लिए उन्हें पैसे दिए जाएंगे। (Border 2 Negative PR) उस मैसेज में यह भी मेंशन किया गया है कि वरुण धवन के लिए बौना और नाटा जैसे शब्दों का इस्तेमाल करें। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज को देख यूजर्स हैरान रह गए हैं।
Also Read –Gorakhpur News : गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
बॉर्डर 2 कब आ रही है
बॉर्डर 2 फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जिसमें अभिनेता सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के किरदार में हैं, वहीं वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहें हैं। Border 2 Negative PR) अभिनेता दिलजीत दोसांझ का किरदार फ्लाइंग अफसर जीत सिंह शेखों का है, जबकि अहान शेट्टी भारतीय नौसेना अधिकारी Lt Cdr M. S. Rawat के रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह भी सहायक भूमिकाओं नजर आएंगी। (Border 2 Negative PR) फिल्म को टी-सीरीज और जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह हैं, 23 जनवरी को ये फिल्म रिलीज हो रही है।















