Chandauli: थाना चकिया पुलिस द्वारा 01 मोटरसाइकिल से परिवहन किये जा रहे 16.200 कि0ग्रा0 अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: चन्दौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गाँजा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व तस्करी में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया, रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में थाना चकिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दिनांक 08.12.2025 को समय 20.10 बजे गांधीनगर से अभियुक्त 1.अशोक कुमार यादव पुत्र पारस यादव नि0 सेमरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार 2. अवधेश राम पुत्र चिरौजी राम नि0 सेमरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया गया (Chandauli) गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 16.200 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना चकिया पर मु.अ.सं. 256/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम तीन लोगो का संगठित गिरोह है। (Chandauli) हम तीनो लोग बराबर-बराबर पैसा लगाकर अपने गांव सेमरा बिहार से गांजा खरीद कर उ0प्र0 मे लाकर बिक्री करते है।

WhatsApp Image 2025 12 09 at 4.34.14 PM 1

Also Read –Akhilesh Yadav Loksabha Speech: चुनाव सुधार पर गरमाई लोकसभा! अखिलेश यादव का बड़ा आरोप- आयोग निष्पक्ष नहीं, एसआईआर है ‘गुप्त NRC.

Chandauli: गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण व गिरफ्तारी का स्थान

1-अशोक कुमार यादव पुत्र पारस यादव नि0 सेमरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार
-अवधेश राम पुत्र चिरौजी राम नि0 सेमरा थाना चैनपुर जनपद कैमूर भभुआ बिहार
गांधीनगर थाना चकिया जनपद चन्दौली से गिरफ्तार किया गया।

अभि0 अवधेश राम का अपराधिक विवरण-

1.मु.अ.सं. 256/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना चकिया जनपद चन्दौली।

(अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।)

Also Read –Mahieka Sharma Video: हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड महीका शर्मा का निजी वीडियो वायरल,भड़के हार्दिक

बरामदगी का विवरण –

16.200 कि.ग्रा. अवैध गांजा -एक मोटरसाइकिल रजि.नं UP64BB2923-दो मोबाइल एंड्रायड सेट (विवो)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह अनिल कुमार पाण्डेय संदीप
राकेश सिंह सूरज कुमार रविन्द्र कुमार
राकेश यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें