CM Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से चर्चा का विषय बन चुके हैंं। बता दे कि योगी आदित्यनाथ के चर्चाओं में आने के पीछे की वजह उनका भारतीय फिल्मों को लेकर दिया गया बयान है। CM Yogi Adityanath अक्सर उन फिल्मों को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं जो भारतीय संस्कृति और युवाओं के लिए अच्छी हो। कई बार उन्होंने इस तरह की फिल्मों को यूपी में टैक्स फ्री करने का आदेश दिया है। तो वहीं अब जाकर CM Yogi Adityanath ने भारतीय फिल्मों पर तंज कसा है। चलिए जानते हैं क्या कहा है सीएम योगीआदित्यनाथ ने हिंदी फिल्मों के बारे में
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदी फिल्मों के बारे में क्या कहा
उत्तर प्रदेश के वर्तमान सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदी फिल्मों को लेकर एक स्टेटमेंट जारी किया है। बता दे कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘खलनायकों को नायक के रूप में दिखाने वाली’ फ़िल्मों ने कई पीढ़ियों को बिगाड़ दिया है। (CM Yogi Adityanath News) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन भारतीय फ़िल्मों पर तंज कसा है जो अपराधियों और खलनायकों को नायक की तरह दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि इन फ़िल्मों ने भारत की कई पीढ़ियों को ‘बिगाड़’ दिया है, क्योंकि वे डाकुओं और अपराधियों को अपना रोल मॉडल मानने लगे हैं। CM ने फ़िल्म निर्माताओं से ऐसा कंटेंट बनाने का आग्रह किया जो समाज को प्रेरित करे, और साथ ही नकारात्मक किरदारों का महिमामंडन करने के प्रति आगाह भी किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के इस बयान की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि कहीं ना कहीं भारत में कई ऐसी घटनाऐं देखने को मिलती है। (CM Yogi Adityanath News) जिसकी प्रेरणा फिल्मों या फिर टीवी सीरियल से लेते है। आजकल ऐसी फिल्में वास्तव में युवाओं के भविष्य के लिए कहीं ना कहीं नुकसान पहुँचा रही है।















