Delhi Palam Fire Tragedy: देश की राजधानी दिल्ली के पालम इलाके से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। साध नगर क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में अचानक भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य थे, जिससे इलाके में मातम पसर गया है।
जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 6:30 बजे लगी, जब इमारत के अंदर ज्यादातर लोग सो रहे थे। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत में बाहर निकलने का सिर्फ एक ही रास्ता था, जो आग की लपटों से घिर गया, जिससे अंदर फंसे लोगों के पास बचने का कोई विकल्प नहीं बचा।
Also Read –Pawan Singh News: पवन सिंह की तबीयत हुई खराब अस्पताल से सामने आया वीडियो देखें, जाने कैसी है अब तबीयत
Delhi Palam Fire Tragedy: दिल दहला देने वाला मंजर
हादसे के दौरान हालात इतने भयावह हो गए थे कि एक पिता ने अपने बच्चों को बचाने के लिए उन्हें पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। (Delhi Palam Fire Tragedy) नीचे मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चों को पकड़ लिया, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे घायल हो गए। (Delhi Palam Fire Tragedy) एक बच्ची के हाथ में फ्रैक्चर हुआ, जबकि दूसरे बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं।
ज्वलनशील सामान बना आग का कारण
बताया जा रहा है कि इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक और ब्यूटी पार्लर का बड़ा शोरूम था, जिसमें ज्वलनशील सामान भरा हुआ था। (Delhi Palam Fire Tragedy) इसी वजह से आग तेजी से फैली और कुछ ही मिनटों में पूरी बिल्डिंग धुएं और लपटों से घिर गई। ऊपरी मंजिलों पर परिवार के करीब 15 सदस्य रह रहे थे।
Also Read –Shraddha Kapoor Wedding: श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड संग गुपचुप लेंगी सात फेरे, परिवार ने खोली पोल
रेस्क्यू ऑपरेशन में आई दिक्कतें
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचीं, जिससे हालात और बिगड़ गए। (Delhi Palam Fire Tragedy) संकरी गलियों और एकमात्र निकास द्वार होने के कारण राहत और बचाव कार्य में भी काफी मुश्किलें आईं। करीब 30 दमकल गाड़ियों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
7 लोगों की मौत, कई घायल
दमकल विभाग के अनुसार, इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 3 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, करीब 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बता दे, घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सफदरजंग अस्पताल और आईजीआई अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
जांच शुरू, उठे कई सवाल
फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट और ज्वलनशील सामान को आग की बड़ी वजह माना जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में बिल्डिंग सेफ्टी और फायर सेफ्टी नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।















