Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी और भगवान् कुबेर की पूजा का विधान है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कुबेर महाराज को धन और वैभव का देवता माना गया है। जहाँ माता लक्ष्मी धन की देवी हैं वहीँ भगवान् कुबेर को धन का देवता कहा जाता है। भगवान् कुबेर को देवों के देव महादेव के सेवक में भी जाना जाता है। भले ही धन की प्राप्ति के लिए सभी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं लेकिन साथ में कुबेर देवता की पूजा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है। साथ ही सुख समृद्धि में भी इज़ाफ़ा होता है।
Dhanteras 2023:धनतेरस पर ये काम करने से होगी धन वर्षा
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर धनतेरस के दिन विशेष रूप से कुबेर महाराज की पूरे विधि विधान से पूजा की जाये तो घर में धन सम्पति आती है। साथ ही घर में खुशहाली से घर में बरक्कत और खुशनुमा माहौल रहता है। कहते हैं कि अगर धनतेरस से 5 दिन तक आप कुबेर महाराज की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है तो घर धन धान्य से भरपूर रहता है। साथ ही लक्ष्मी माँ के साथ साथ कुबेर जी की भी विशेष कृपा होती है।

Dhanteras 2023: धनतेरस पर कैसे करें कुबेर महराज का पूजन
धनतेरस के दिन कुबेर महाराज की पूजन से आप ये अनुष्ठान शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको शाम के समय प्रदोष काल में सूर्यास्त से 24 मिनट पहले और 24 मिनट बाद तक आपको कुबेर महाराज की पूजा कर सकते हैं। प्रदोष काल 12 महीने रहता है। इसके लिए आपको स्नान आदि से निवृत होकर कुबेर महाराज की प्रतिमा के सामने पूजन विधि शुरू करनी होती है। जिसमे आप कलश स्थापना करें उस कलश में आपको पंच रत्न, पंचगव्य, गौशाला की मिट्टी एक चांदी का सिक्का लेना होगा और इसे रखना होगा। इसके साथ ही आपको इसपर नारियल चढ़ाना होगा।
Dhanteras 2023: धनतेरस की पूजा कैसे करें
सबसे पहले आप अपने घर में साफ-सफाई करें और दीवारों पर रंगोली बनाएं।
इसके बाद आप कुबेर महाराज की प्रतिमा या तस्वीर को अपने घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करें।
अब आप कुबेर महाराज की प्रतिमा के सामने एक चौकी बिछाएं और उस पर कलश रखें।
कलश में पंच रत्न, पंचगव्य, गौशाला की मिट्टी और एक चांदी का सिक्का डालें।
अब आप कुबेर महाराज की प्रतिमा को फूल, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित करें।
इसके बाद आप कुबेर महाराज की आरती करें।
पूजा के अंत में आप कुबेर महाराज से धन की प्राप्ति की प्रार्थना करें।
Dhanteras 2023: धनतेरस पर कुबेर महाराज की पूजा के लाभ
धनतेरस पर कुबेर महाराज की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
इस पूजा से घर में धन की कमी नहीं होती है।
इस पूजा से व्यापार में लाभ होता है।
इस पूजा से नौकरी में तरक्की होती है।
धनतेरस पर कुबेर महाराज की पूजा के लिए कुछ विशेष बातें
धनतेरस पर कुबेर महाराज की पूजा करते समय आपको साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।
पूजा करते समय आपको एकाग्रचित रहना चाहिए।
पूजा करते समय आपको किसी भी तरह का विवाद नहीं करना चाहिए।
अगर आप इन उपायों को ध्यान में रखकर धनतेरस पर कुबेर महाराज की पूजा करते हैं तो आपको पूरे साल धन की प्राप्ति होती रहेगी।