Dharmendra Last Video: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का कल सुबह निधन हो गया। लेकिन परिवार के लोगो ने किसी को बिना बताए ही उनका क्रिया-कर्म घरपर ही कर दिया। मीडिया या लोगो को तब पता चला जब Dharmendra के घर के बाहर उनका एम्बुलेंस आई और पूरा देओल परिवार शमशान घाट पर नजर आया। इसके बाद आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान और सलमान खान भी पहुँचे। तो वहीं धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार उनके परिवार ने काफी सादगी के साथ किया। (Dharmendra Last Video) जिसकी वजह से उनके फैंस भी काफी ज्यादा देओल परिवार पर आक्रोशित नजर आए। यहाँ तकी धर्मेंद्र जी का चेहरा तक किसी को नजर नहीं आया। तो वहीं धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Dharmendra Last Video: धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो हुआ वायरल
बता दे कि जब धर्मेंद्र को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तब उनको मुंबई के बिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (Dharmendra Last Video) जहाँ पर उनको देखने के लिए बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे आए थे। तो वहीं अस्पताल के किसी स्टाफ ने उनका आईसीयू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसमें धर्मेंद्र जी की पहली पत्नी और उनका पूरा परिवार उनके ईर्द-गिर्द रोते हुए नजर आ रहा है। जिसपर देओर परिवार ने अस्पताल के उस स्टॉफ के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
तो वहीं मीडिया द्वारा धर्मेंद्र के परिवार की निजी जानकारी शेयर करने पर सनी देओल और उनका परिवार काफी ज्यादा भड़का था। यही वजह है कि धर्मेंद्र जी का अंतिम संस्कार देओल परिवार ने काफी गुपचुप तरीके से कर दिया। (Dharmendra Last Video) तो वहीं एक बार फिर से धर्मेंद्र के आईसीयू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दे कि ये धर्मेंद्र का आखिरी वीडियो है, जिसमें वो नजर आए थे। इसके बाद वो कभी नजर नहीं आए। धर्मेंद्र के जाने से मनोरंजन जगत में एक खालीपन-सा छा गया है।













