
Dheeraj Kumar Death: टेलीविजन और फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर दिग्गज निर्माता, निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार को तीव्र निमोनिया के कारण कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की है। उनकी हालत गंभीर है और वे फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। (Dheeraj Kumar Death) डॉक्टर उनकी सेहत पर कड़ी नज़र रख रही थी और उन्हें सभी ज़रूरी चिकित्सा सेवाएँ दी जा रही थी। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था। 79 साल की उम्र में धीरज कुमार ने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सास ली है। चलिए जानते हैं कौन थे धीरज कुमार और कितने अमीर थे।
Also Read –Chandauli: वन विभाग कर्मचारी की बँधी में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Dheeraj Kumar Death: धीरज कुमार कौन थे
धीरज कुमार ने 1965 में मनोरंजन जगत में कदम रखा। वह सुभाष घई और राजेश खन्ना के साथ एक टैलेंट शो के फाइनलिस्ट में से एक थे। राजेश खन्ना अंतत: विजेता बने। उन्होंने 1970 से 1984 तक 21 पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने क्रिएटिव आई नामक एक प्रोडक्शन कंपनी शुरू की और इसके अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं। फिल्म स्वामी में “का करूँ सजनी, आए ना बालम” गाना उन पर फिल्माया गया था। (Dheeraj Kumar Death) उन्होंने हीरा पन्ना और रातों का राजा जैसी अन्य फिल्मों में भी काम किया है। (Dheeraj Kumar Death) इससे पहले, धीरज नवी मुंबई के खारघर इलाके में इस्कॉन मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने सनातन धर्म के प्रसार में प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना की थी। इनको ऊँ नम: शिवाय और श्री गणेश जैसे टीवी सीरियल बनाने के लिए भी जाना जाता है। जो टीवी जगत में काफी ज्यादा प्रसिद्ध था।
धीरज कुमार नेटवर्थ
उनके चुनावी हलफना में MyNeta के अनुसार, निर्माता और निर्देशक धीरज कुमार की अनुमानित कुल संपत्ति 100 करोड़ से अधिक है। उनकी कुल संपत्ति 1,00,39,92,888 रुपये बताई गई है, जबकि उनकी देनदारियाँ 11,41,86,355 रुपये MyNeta पर हैं।













