Barabanki: तहसील फ़तेहपुर में महिला अस्पताल की मांग को लेकर डॉ. नीरज पटेल ने दिया ज्ञापन

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki: फ़तेहपुर (बाराबंकी)। तहसील फ़तेहपुर क्षेत्र में महिला अस्पताल की स्थापना की मांग को लेकर अपना दल (एस) चिकित्सक मंच के प्रदेश सचिव डॉ. नीरज पटेल ने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि फ़तेहपुर तहसील में तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूद है, लेकिन महिला अस्पताल के अभाव में प्रसूता महिलाओं को समय पर उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पाती। (Barabanki) इस कारण जच्चा-बच्चा की मौत की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें –Kriti Sanon: कृति सैनन ने बॉलीवुड पर लगाया भेदभाव का आरोप, कहा- “मेल एक्टर्स को बेहतर कार और कमरे मिलते हैं”

डॉ. पटेल ने बताया कि वर्तमान में अधिकतर मामलों को ज़िला अस्पताल बाराबंकी रेफ़र करना पड़ता है, जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि परिजनों पर आर्थिक और मानसिक बोझ भी बढ़ता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि ब्लॉक चौराहे के पास पर्याप्त भूमि और एक जर्जर भवन पहले से उपलब्ध है, जिसे महिला अस्पताल निर्माण के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। (Barabanki) यदि अस्पताल का निर्माण होता है तो क्षेत्र की लाखों महिलाओं को लाभ मिलेगा और मातृ-शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी।

ये भी पढ़ें –Shilpa Shettys Bastian: करोड़ों में बना था शिल्पा शेट्टी का रेस्टोरेंट बास्टियन, देखिए कितना शानदार

ज्ञापन सौंपते हुए डॉ. नीरज पटेल ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को शीघ्र ही महिला अस्पताल की स्थापना करनी चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें