Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में तीन सगी बहनों के 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की घटना ने परिवार और पुलिस दोनों के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सिर्फ एक दिन में मामला कई एंगल्स में खुलकर सामने आया है, जिसमें सुसाइड नोट, पिता और दो मां होने के चलते उलझे रिश्ते और कोरियन गेम की लत जैसी बातें शामिल हैं।
Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case: साथ में नहाना और जीवन का हर पल साझा करना
मृतक लड़कियों की उम्र 12, 14 और 16 साल थी। पिता चेतन कुमार ने बताया कि लड़कियां हमेशा हर काम साथ करती थीं। (Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case) चाहे खाना खाना हो, समय बिताना हो या नहाना… तीनों हमेशा साथ रहती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल में फेल होने के बाद लड़कियां 2-3 साल से स्कूल नहीं गई थीं, क्योंकि उन्हें शर्म महसूस होती थी।
Also Read –Sitapur: नदी किनारे पेड़ से लटका मिला किशोर का शव, इलाके में मचा हड़कंप
कोरियन गेम का आखिरी टास्क और बहन का प्रभुत्व
चेतन कुमार के अनुसार, लड़कियां कोरोना काल में ऑनलाइन कोरियन गेम खेलने की आदत में आ गई थीं। (Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case) गेम में बीच वाली लड़की खुद को ‘बॉस’ बताती थी, और बाकी दोनों लड़कियां उसे फॉलो करती थीं। घटना के दिन, लड़कियों ने गेम का आखिरी टास्क पूरा किया और फिर 9वीं मंजिल से कूद गई। उनके पिता ने बताया कि सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा था, “सॉरी मम्मी, सॉरी पापा…”।
एक ही घर में दो मां और उलझे रिश्ते
इस परिवार की जटिलता और भी बढ़ती है। चेतन कुमार ने दो शादियां की थीं, दोनों पत्नियां आपस में सगी बहनें थीं। (Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case) पहली पत्नी से संतान नहीं हुई थी, इसलिए उन्होंने उसकी छोटी बहन से शादी की। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जबकि पहली पत्नी से बाद में दो संतानें पैदा हुई। आत्महत्या करने वाली तीन लड़कियों में दो दूसरी पत्नी की बेटियां थीं, जबकि एक पहली पत्नी की।
पुलिस की जांच और रहस्यों का पर्दाफाश
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। बच्चों के फोन को जब्त कर उनका विवरण देखा जा रहा है। (Ghaziabad Triple Sisters Suicide Case) घटना 3-4 फरवरी की रात करीब 2:30 बजे हुई थी और यह गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में हुई। परिवार की जटिल संरचना, कोरियन गेम की लत और सुसाइड नोट के पहलुओं से यह मामला अब तक का सबसे रहस्यमयी और परेशान करने वाला मामला बन गया है।















