Great Indian Kapil Show Season 3: कपिल शर्मा और उनकी टीम एक बार फिर से नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रही है। क्योंकि ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा सीजन 3 फिर से नेटफ्लिक्स पर वापसी करने जा रहे हैं। जिसकी वजह से इस शो का इंतजार कर रहे फैंस के अंदर खुशी का माहौल है। तो वहीं कपिल शर्मा का शो Great Indian Kapil Show Season 3 कब नेटफ्लिक्स पर आएगा, चलिए जानते हैं, इस बार शो का होस्ट कौन बनेगा।

Great Indian Kapil Show Season 3: ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 3 कब आएगा
बता दे कि ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो की शूटिंग 1 जून 2025 से शुरू होगी। (Great Indian Kapil Show Season 3) जिसमें अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक एक बार फिर से वापसी करेगा। तो वहीं दर्शक 21 जून 2025 से शो टीवी पर स्ट्रीम कर पाएंगे। यह नेटफ्लिक्स की पहली भारतीय सीरीज बन गई। इस बार कितने एपिसोड आएंगे ये तो शो के शुरू होने के बाद ही पता चलेगा। पहले ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2 में कुल 13 एपिसोड देखने को मिले थे।
ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो फर्स्ट गेस्ट
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान और उनके भतीजे अरहान खान, निर्वाण खान और अयान अग्निहोत्री अगले संस्करण की शुरूआत करेंगे। यह सलमान खान (Salman Khan) का पहली बार टीवी पर अपने भतीजों और भातीजियों के साथ दिखाई देने का अवसर मिलेगा। जिनके साथ वह एक प्यारे चाचा के रूप में जाने जाते हैं। जबसे दर्शकों को पता चला है कि सलमान खान कपिल शर्मा के शो ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट बनेंगे। और उनके साथ उनके भतीजे आएंगे। वो काफी ज्यादा बेसब्री से उस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि उस दिन बहुत-सी ऐसी बाते सलमान खान और उनके भतीजों के बारे में पता चलेगी। जिससे वो बिल्कुल अंजान हैं। इससे पहले भी सलमान खान कपिल शर्मा के शो में नजर आ चुके हैं। उस समय वो अपने भाईयों और पिता के साथ आए थे।