Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, ट्रेलर को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां कुछ दर्शक ट्रेलर देख फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कुछ लोगों द्वारा फिल्म को घिसा पिटा बताया जा रहा है। ट्रेलर को मिल रहे मिले जुले रिस्पॉन्स के बीच चलिए जानते हैं कि फिल्म के लिए कलाकारों ने कितने रुपए चार्ज किए हैं, इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां हैं, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े, दोनों में से ज्यादा पैसे किसे मिले हैं, आइए जानते हैं।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: है जवानी तो इश्क होना है कास्ट फीस
डेविड धवन (Devid Dhawan) द्वारा निर्देशित की गई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है, इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल, राकेश बेदी, चंकी पांडे, मौनी रॉय, जिमी शेरगिल, जैसे कलाकार हैं, चलिए जानते हैं इनकी फीस के बारे में –
वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहें हैं, उन्होंने इस फिल्म के लिए सबसे मोटी रकम वसूली है, जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन ने फिल्म के लिए 30 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
Also Read –Heatwave in Telangana: सात जिलों में 16 मौतें, परिजनों को मिलेंगे 4 लाख रुपये
मृणाल ठाकुर
बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इस फिल्म की लीड हीरोइन हैं, वे फिल्म में वरुण धवन की बीवी के रोल में हैं, मृणाल ठाकुर ने फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।
पूजा हेगड़े
बॉलीवुड के साथ ही साउथ फिल्मों में धमाल मचा रहीं पूजा हेगड़े भी इस फिल्म में लीड रोल में हैं, पूजा हेगड़े फिल्म में वरुण धवन की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपए लिए हैं।
मौनी रॉय
अपने तलाक की वजह से खबरों में छाईं मौनी रॉय भी “है जवानी तो इश्क होना है” फिल्म का हिस्सा हैं, वे इस फिल्म में मौनी रॉय की नकली मां के किरदार में नजर आएंगी, फिल्म के लिए उन्होंने 1-1.50 करोड़ रुपए चार्ज किया है।
राकेश बेदी
धुरंधर फिल्म से छाए राकेश बेदी भी इस फिल्म में एक खास रोल निभाते नजर आएंगे, उनकी फीस के बारे में बताएं तो राकेश बेदी को 70 लाख रुपए मिले हैं।
चंकी पांडे
अभिनेता चंकी पांडे भी डेविड धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में नजर आएंगे, फिल्म में वे अपनी कॉमेडी से यकीनन दर्शकों को खूब हंसाएंगे। उनकी फीस के बारे में बताएं तो चंकी पांडे को 90 लाख रुपए फीस दी गई है।
है जवानी तो इश्क होना है कब होगी रिलीज
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की यह फिल्म 90 के दशक के स्टाइल में कॉमेडी और रोमांस का मजा देने वाली है। फिल्म की कहानी वरुण धवन के इर्द गिर्द घूमेगी, जो दो हसीनाओं के प्यार के चक्कर में फंस गया है। डेविड धवन ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, जिसमें मनीष पॉल भी अहम किरदार निभा रहें हैं, मनीष पॉल को फिल्म के लिए कितनी फीस मिली है, वो सार्वजनिक नहीं किया गया है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।















