Hania Aamir Family: पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का नाम इन दिनों चर्चाओं में हैं, जी हां! वैसे पाकिस्तानी एक्टर्स भारत में बैन हो चुके हैं, लेकिन कुछ दिनों हानिया आमिर की भारत में कुछ ज्यादा ही चर्चा हो रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि हानिया आमिर की फिल्म सरदार जी 3 रिलीज होने वाली थी, जी हां! हानिया आमिर अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार थीं, लेकिन फिल्म विवादों में फंस चुकी है, जिस वजह से ये अब भारत में रिलीज नहीं हो रही है। (Hania Aamir Family) आइए जानते हैं कि बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हानिया आमिर कितनी अमीर हैं व उनकी फैमिली में कौन-कौन है।

Hania Aamir Family: हानिया आमिर फैमिली
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है, पाकिस्तानी एक्टर्स भारत में बैन हैं, यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी एक्टर्स को भारत में बैन किया गया है। ऐसे में दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 जिसमें हानिया आमिर भी लीड रोल में हैं, वो 27 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जब भारतीय दर्शक भड़क गए तो मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने से मना कर दिया है। हानिया आमिर अपनी इसी फिल्म की वजह से सुर्खियों में छाईं हुईं हैं, आइए आपको हानिया आमिर की फैमिली के बारे में बताते हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है, भारत में भी उनकी खूबसूरती पर लाखों लोग अपना दिल हार बैठे थे, लेकिन अब उनका सोशल मीडिया अकाउंट भारत में बैन है। हानिया आमिर की फैमिली के बारे में बताएं तो उनके पिता पंजाबी और मां हिंदकोवान हैं। (Hania Aamir Family) जब हानिया 11-12 साल की थीं, तभी उनके माता पिता अलग हो गए थे, जिसके बाद हानिया और उनकी मां नानी के घर शिफ्ट हो गईं थीं। हानिया की एक छोटी बहन भी है।

Also Read -Uttarakhand News: उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 की मौत, कई लापता
हानिया आमिर नेट वर्थ
हानिया आमिर एक जानी मानी पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, वे पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड अदाकारा में से एक हैं। (Hania Aamir Family) उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है। अभिनेत्री हानिया आमिर एक्टिंग के जरिए अच्छा खासा पैसा कमाती ही हैं, साथ ही यूट्यूब चैनल के जरिए भी खूब पैसा छापती हैं, उनके यूट्यूब पर करीब 1.29 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। हानिया ब्रांड के जरिए भी पैसे कमा लेती हैं, साथ ही इवेंट के जरिए भी वे खूब पैसे कमाती हैं, हानिया आमिर की कुल संपत्ति 43 करोड़ है।














