Haridwar News: पहाड़ों पर बारिश से गंगा में भारी सिल्ट, UP सिंचाई विभाग ने रोका पानी; कांवड़ यात्रियों में आक्रोश

Facebook
X
WhatsApp

Haridwar News: हरिद्वार गंगा नदी में सिल्ट आने से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने गंग नहर में पानी की आपूर्ति रोक दी है। (Haridwar News) नहर में गाद ना बढ़ जाए इसके लिए सिंचाई विभाग ने नहर में जल के प्रवाह को बेहद कम कर दिया है। इससे हरकी पैड़ी और उससे संबंधित सभी गंगा घाटों पर पानी बेहद कम हो गया है।

कांवड़ यात्रा के बीच उत्पन्न इस स्थिति से शिव भक्त कांवड़ तीर्थ यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है। (Haridwar News) जिसे लेकर उनमें आक्रोश है। हरकी पैड़ी पर वर्तमान में ढाई से तीन फीट जल है। भीमगोड़ा बैराज से पानी छोड़ने पर चार से पांच फीट जल रहता है।

दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर 293 मीटर से 45 सेंटीमीटर नीचे यानी 292.55 मीटर पर था। गंगा में सिल्ट की मात्रा 7.5 हजार पीपीएम से ज्यादा होने के चलते नहर को बंद किया गया है। पीपीएम की मात्रा 5000 से कम होने पर नहर में पानी छोड़ने पर विचार किया जाएगा। (Haridwar News) देवप्रयाग में भी गंगा वॉर्निंग लेवल पर है।

image 372
  • एसडीओ अनिल कुमार निमेष उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग

Haridwar News: डाक कांवड़ का आना शुरू

पंचक के अंतिम दिन शनिवार को सुबह से ही हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भीड़ गंगाजल लेने के लिए जमा हो गई। इसके साथ ही डाक कांवड़ का आना भी आरंभ हो गया है।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को परेशानी

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को होने वाली दिक्कतों को देखते नगर निगम प्रशासन की ओर से जलनिकासी को दो पंपसेट लगवाए गए हैं। डाक कांवड़ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का समुचित उपयोग हो सकेगा।

चमगादड़ टापू में जलभराव से कांवड़ यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन खड़े करने में भी असुविधा हो रही है। दुर्गंध के साथ ही मच्छरों का प्रकोप है। इससे संक्रामक बीमारियों की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

image 373

इधर समस्या को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से शुक्रवार सुबह से पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है। तत्पश्चात इसमें कीटनाशक का छिड़काव कराया जाएगा।

शनिवार से धर्मनगरी में डाक कांवड़ यात्री भी आने शुरू हो गए हैं। भीड़ बढ़ने पर इस स्थान का भी समुचित उपयोग हो सकेगा।

इस स्थान पर सिंचाई विभाग की पार्किंग है। जिसमें कांवड़ बाजार भी लगता है। जलभराव से दिक्कतें पेश आ रही थी। नगर निगम की ओर से दो पंपसेट के जरिए जलनिकासी करायी जा रही है।

– आनंद मिश्रवाण, अधिशासी अभियंता, नगर निगम निर्माण अनुभाग

https://youtu.be/PkJF8QkEOrA?si=nvVOdeSvB58gvWia

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें