Dhurandhar 2 Movie: आदित्यधर द्वारा निर्देशित फिल्म Dhurandhar 2 सिनेमाघरों में आज रिलीज हो चुकी है। ये साल की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। धुरंधर द रिवेंज रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। फिल्म में ऐसे कई सारे कास्ट की जानकारी दी गई है। जिनका संबंध वास्तविक जीवन से हैं। जिसमें दाऊद इब्राहिम, अतीक अहमद और अन्य शामिल है। तो वहीं Dhurandhar 2 को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने एक फैसला लिया है। चलिए जानते हैं Dhurandhar 2 के बारे में मद्रास हाईकोर्ट ने क्या कहा है।
Dhurandhar 2 Movie: धुरंधर 2 पर मद्रास हाईकोर्ट ने लगाई रोक
मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार को एक अंतरिम निषेधाज्ञा पारित करते हुए इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और केबल टीवी ऑपरेटरों को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर द रिवेंज को गैरकानूनी प्रसारण करने से रोक दिया है। (Dhurandhar 2 Movie) न्यायमूर्ती सेंथिलकुमार राममूर्ति ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी मीडिया शाखा जियो स्टूडियोज द्वारा दायर आवेदनों की सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है। निर्माताओं ने संभावित कॉपीराइट उल्लंघन से तत्काल सुरक्षा प्राप्त करने के लिए अदालत का रूख किया था।
अपनी याचिका में रिलायंस ने आरोप लगाया है कि इंटरनेट सेवा प्रदाताओं और केबल टीवी ऑपरेटरों सहित कई मध्यस्थ बिना अनुमति के फिल्म को अवैध रूप से स्ट्रीम या प्रसारित कर सकते हैं। कंपनी ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया। (Dhurandhar 2 Movie) जिसमें उसे फिल्म के निर्माता के रूप में पहचाना गया है। अदालत ने गौर किया कि फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। और कहा कि ऐसे मामलों में यदि अंतरिम राहत नहीं दी जाती है। तो अपूरणीय क्षति का खतरा काफी अधिक है। साथ ही अदालत ने यह भी स्वीकार किया है कि आदेश से प्रतिवादियों के व्यावसायिक हितों पर भी असर पड़ सकता है। इस शर्त के आधीन न्यायालय ने प्रतिवादियों को 15 अप्रैल 2026 तक फिल्म का अवैध प्रसारण या संचारण करने से रोक दिया है।















