Housefull 5 Trailer: हाउसफुल फ्रेंचाइजी की अबतक चार किस्तें आ चुकी हैं। जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। तो वहीं अब जाकर साजिद नाडियाडवाला Housefull की टीम के साथ इसकी पाँचवी किस्त लेकर आ रहे हैं। जिसमें बॉलीवुड के कई सारे फेमस अभिनेता एक साथ देखने को मिलने वाले हैं। Housefull 5 के टीजर के बाद अब Housefull 5 के ट्रेलर की बारी है। आज Housefull 5 का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कैसा हाउसफुल 5 का ट्रेलर

Housefull 5 Trailer: हाउसफुल 5 ट्रेलर रिव्यू
हाउसफुल 5 (Housefull 5) रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जब आप सोच रहे थे कि गर्मी और नहीं बढ़ सकती है। तो बता दे कि आज Housefull 5 के मेकर्स ने हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। Housefull 5 का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। साजिद नाडियावाला निर्मित Housefull 5 हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। (Housefull 5 Trailer) Housefull 5 के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ा दिया है। ट्रेलर हर एक सीन हँसने पर मजबूर कर दे रहा है। फिल्म के ट्रेलर के बाद अब दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज होगी।
तो वहीं हालहि में बॉलीवुड हंगामा ने अपने एक रिपोर्ट में बताया था कि Housefull 5 सिनेमाघरों में दो वर्जन में रिलीज होगा। जिसको हाउसफुल 5 और हाउसफुल 5ए के नाम से जाना जाएगा। दोनों में अलग-अलग हत्यारें होंगे। यह अपनी तरह की अनूठी रणनीति है। (Housefull 5 Trailer) और पूरी इंडस्ट्री यह देखने के लिए उत्साहित है कि एक ही फिल्म को दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज करने की रणनीति पर दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं। इस बार Housefull 5 में कुल 19 कलाकारों को शामिल किया गया है। अभिषेक बच्चन, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।