PM Modi Mahakumbh: महाकुंभ में पीएम मोदी की आस्था की डुबकी, रुद्राक्ष धारण कर सूर्य को दिया अर्घ्य

Facebook
X
WhatsApp

PM Modi Mahakumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराज पहुंच चुके हैं। बमरौली एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी, दोनों डिप्टी सीएम ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने अरैल वीआईपी घाट पर नाव की सवारी की और त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया।

image 32

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री छह साल बाद एक बार फिर महाकुंभ (PM Modi Mahakumbh) में आकर पवित्र डुबकी लगाई है। इससे पहले, उन्होंने 24 फरवरी 2019 के कुंभ में गंगा स्नान किया था और सफाईकर्मियों के पांव पखारे थे। दरअसल, 42 वर्षों के अंतराल के बाद, किसी प्रधानमंत्री ने संगम में स्नान किया था। इससे पहले, 1977 के चुनाव से ठीक पहले इंदिरा गांधी ने संगम में स्नान किया था।

image 31

PM Modi Mahakumbh: पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के आसपास की सुरक्षा को लेकर एनएसजी ने पूरे क्षेत्र का कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही, मजिस्ट्रेट और भारी संख्या में पुलिस, पीएसी तथा आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है। गंगा के घाटों की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की गई है, और शहर से लेकर कुंभ नगरी तक संदिग्धों की जांच की जा रही है।

image 33

13 दिसंबर को प्रयागराज आए थे पीएम मोदी

इससे पहले 13 दिसंबर को प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने आम जनता के लिए कनेक्टिविटी, सुविधाओं और सेवाओं में सुधार करते हुए 5,500 करोड़ रुपये की 167 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था।

https://youtu.be/81ykFf535z4?si=Me8rAEf-6SCGoG9P

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें