Indira Gandhi Bhawan: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने दिल्ली में नये पार्टी मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
कांग्रेस का पुराना मुख्यालय लुटियंस बंगला जोन में 24 अकबर रोड पर स्थित था। (Indira Gandhi Bhawan) लेकिन अब कांग्रेस मुख्यालय का नया पता कोटला मार्ग पर 9-ए इंदिरा गांधी भवन हो गया है। नये बिल्डिंग की आधारशिला सोनिया गांधी ने 28 दिसंबर 2009 को रखी थी।
Indira Gandhi Bhawan: बेहद आधुनिक नया मुख्यालय
कांग्रेस का नया मुख्यालय कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है। बिल्डिंग के बिल्कुल बीच में रिपेप्शन बनाया गया है। ग्राउंड फ्लोर पर बाईं तरफ हाई टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम है। इसी तरफ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी का भी दफ्तर होगा।

पहली मंजिल पर कार्यक्रमों के लिए हाईटेक ऑडिटोरियम बनाए गए हैं। वहीं दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अधिकारियों के दफ्तर होंगे। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के लिए अलग दफ्तर होगा।
प्रवक्ताओं के लिए भी कमरे
रिसेप्शन के ठीक पीछे कैंटीन एरिया बना हुआ है। किसान विभाग और डेटा विभाग के अलग-अलग रूम होंगे। टीवी डिबेट में शामिल होने वाले प्रवक्ताओं के लिए छोटे-छोटे साउंडप्रूफ चैंबर बने हुए हैं।
इसके ठीक बगल में पत्रकारों और कैमरापर्सन के लिए सिटिंग रूम भी बनाए गए हैं। नये मुख्यालय में पार्टी के कई पुराने नेताओं की तस्वीरें भी लगी हैं। इनसे से कई पार्टी छोड़कर जा भी चुके हैं। इसके पीछे प्रियंका गांधी का दिमाग बताया जा रहा है।

कोर्ट ने दिया था आदेश
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में लुटियंस जोन से राजनीतिक दलों के कार्यालय हटाने को कहा था। (Indira Gandhi Bhawan) इसके बाद केंद्र सरकार ने 2005-06 में आईटीओ चौक और कनॉट प्लेस को जोड़ने वाले दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के पास राजनीतिक दलों को कार्यालय के लिए प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की थी।
भाजपा और आम आदमी पार्टी का कार्यालय भी नये कांग्रेस मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर है। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर ही दिल्ली कांग्रेस का भी कार्यालय है। दिल्ली भाजपा का कार्यालय भी जल्द यहीं शिफ्ट होगा।