रिपोर्ट- जीतेन्द्र कुमार
Jalaun News: जनपद जालौन के उरई में नव वर्ष के पहले दिन मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम का दौरा कर वहां निवासरत बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें अंग वस्त्र व मिठाइयां भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बुजुर्गों का हालचाल जाना, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने का आश्वासन दिया। (Jalaun News) अधिकारियों द्वारा बुजुर्गों से किए गए स्नेहपूर्ण संवाद से वृद्धाश्रम का वातावरण भावुक, आत्मीय और उत्साह से भरा नजर आया।

बुजुर्गों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के इस संवेदनशील और अपनत्व भरे व्यवहार पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल के लिए आशीर्वाद दिया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिक हमारे अनुभव, संस्कार और मार्गदर्शन की अमूल्य धरोहर हैं। (Jalaun News) उनका सम्मान, सुरक्षा और देखभाल हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कहा कि नव वर्ष की शुरुआत सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ करना हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।















