Jennifer Winget Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट जिनके सारे टीवी सीरियल और वेब सीरीज आज भी लोगो के दिलो पर राज करती है। टीवी जगत की सबसे ज्यादा पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। जेनिफर विंगेट की लव लाइफ में काफी ज्यादा चर्चा में है। उन्हें पहली शादी करण से की थी। शादी के कुछ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। (Jennifer Winget Marriage) करण ने बिपाशा बसु से शादी कर ली, दोनों की एक बेटी भी है।जिसका नाम देवी है. तो वही अब 12 साल बाद जेनिफर विंगेट(Jennifer Winget) दूसरी शादी करने जा रही हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं जेनिफर विंगेट के पति
Also Read –Chandauli: चंदौली में बीएसए की सख्ती: निरीक्षण में शिक्षक गैरहाजिर, नोटिस जारी
Jennifer Winget Marriage: जेनिफ़र विंगेट करेंगी करण वही से दूसरी शादी
जेनिफर विंगेट दूसरी बार अपना घर बसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। (Jennifer Winget Marriage) जेनिफर विंगेट शादी के 12 साल बाद दोबारा शादी रचाने वाली हैं। उनका नाम टीवी के ही पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ जुड़ रहा है। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट और करण वाही (Karan Wahi) जल्द ही शादी रचा सकते हैं। हालांकि ये खबरें अभी तक केवल अफवाहों तक ही सीमित हैं और इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जेनिफर विंगेट और करण वाही की ओर से भी मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि करण वाही (Karan Wahi) और जेनिफर विंगेट साथ में एक वेब शो ‘रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी’ में भी नजर आ चुके हैं। इस शो में जेनिफर विंगेट और करण वाही की केमिस्ट्री भी बेहद जबरदस्त दिखी। शो से इतर जेनिफर विंगेट और करण वाही एक-दूजे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं।
जेनिफर विंगेट की पहली शादी टीवी के पॉपुलर एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के दौरान हुई थी। जहां 2012 में उनकी शादी हुई थी तो वहीं 2014 में तलाक लेकर वे एक-दूजे से अलग हो गए।















