
Jharkhand Deoghar Accident: सावन के महीने में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा में हिस्सा लेते हैं, जिनमें से बहुत से लोग झारखंड के वैद्यनाथ धाम भी पहुंचते हैं। लेकिन इस बार कांवड़ यात्रा से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर आई है। मंगलवार को देवघर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें अब तक 18 कांवड़ियों की मौत हो चुकी है और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना दिल को झकझोर देने वाली है।
Jharkhand Deoghar Accident: कैसे हुआ हादसा?
पुलिस अधिकारी के अनुसार, कांवड़ियों को ले जा रही एक बस गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक से टकरा गई। (Jharkhand Deoghar Accident) यह हादसा तड़के लगभग 4:30 बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास हुआ। 32 सीटों वाली बस और गैस सिलेंडर ले जा रहे ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई।
निशिकांत दुबे ने दी जानकारी
भाजपा नेता और क्षेत्रीय सांसद निशिकांत दुबे ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें 18 कांवड़ियों की मौत हो गई है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, “मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति दें।”
Also Read – Haiwaan Movie: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान है इस फिल्म की रीमेक, जाने कब आएगी मूवी
हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। (Jharkhand Deoghar Accident) घायलों को नजदीकी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिसके कारण हताहतों की संख्या में और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।














