
Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज, सोमवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पिता के निधन की जानकारी शेयर की है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन किडनी संबंधी समस्या से ग्रस्त थे। वह एक महीने से ज्यादा समय से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती भी थे। वह करीब एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे और डॉक्टरों की टीम आईसीयू में उनकी निगरानी कर रही थी। (Jharkhand News) बीते दिनों उनकी हालात गंभीर होने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद आज उन्होंने दिल्ली अस्पताल में 81 की उम्र में अंतिम सांस ली। पिता के निधन से सीएम हेमंत सोरेन भावुक हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं।’
Also Read –Ind vs Eng Oval Test: बस कुछ गेंदों का खेल बाकी! टीम इंडिया करेगी इतिहास या छिन जाएगा मैच? जानें पूरा हाल
Jharkhand News: तीन बार रहे झारखंड के मुख्यमंत्री
शिबू सोरेन को लोग सम्मानपूर्वक ‘दिशोम गुरु’ और ‘गुरुजी’ कहकर पुकारते थे। (Jharkhand News) उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत आदिवासियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाकर की। 1970 के दशक में उन्होंने ‘धनकटनी आंदोलन’ समेत कई आंदोलनों के जरिए आदिवासी अधिकारों के लिए संघर्ष किया। झारखंड को बिहार से अलग एक नया राज्य बनाने की लड़ाई में उनका अहम योगदान रहा।
Also Read –Lakhimpur Kheri News: मारपीट में घायल युवक की मौत पर हंगामा
वह तीन बार (2005, 2008, 2009) झारखंड के मुख्यमंत्री बने, लेकिन कोई कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। यूपीए सरकार में वह कोयला मंत्री भी बने थे, हालांकि बाद में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। (Jharkhand News) अपने पिता शोभराम सोरेन की हत्या के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा। 1977 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। 1980 में पहली जीत हासिल की और इसके बाद 1986, 1989, 1991, 1996 और 2004 में भी संसद पहुंचे। वह दुमका से सांसद रहे और झारखंड के मुख्यमंत्री भी बने। अब उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं।














