Jharkhand News
झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय (Jharkhand News) सिंह झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं विधायक दीपिका पांडेय सिंह का शुक्रवार की रात 11 बजे घर में पैर फिसलने से बाएं हाथ के कोहनी में फ्रैक्चर हो गया।
रात्रि 11.30 बजे उन्हें पारस अस्पताल, एचईसी ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार किया गया। (Jharkhand News) इसके बाद शनिवार की सुबह राम प्यारी आर्थों हास्पिटल में हाथ का प्लास्टर किया गया।

महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह संताल परगना की पहली महिला मंत्री हैं, जिन्होंने हाल ही में हुए हेमंत सरकार की कैबिनेट के विस्तार में मंत्री पद की शपथ ली।
बता दें कि साल 2019 में महागामा विधानसभा सीट से भाजपा के कद्दावर नेता अशोक भगत को 12 हजार से अधिक वोटों से हरा कर पहली बार दीपिका पांडेय सिंह विधायक बनी।
वहीं, इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें गोड्डा सीट से टिकट दिया लेकिन विरोध होने पर कांग्रेस ने यहां उम्मीदवार बदल दिया था।