Kajol Video Viral: बॉलीवुड दिवा काजोल अक्सर सुर्खियों मे रहतीं हैं, वहीं अब एक बार फिर काजोल चर्चाओं में आ गईं हैं, और इस बार उनके चर्चा में आने की वजह उनका बर्ताव है, जी हां! दरअसल काजोल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे मीडिया पर भड़कते नजर आईं, बस फिर क्या था, काजोल का ऐसा बर्ताव देख नेटिजेंस ने उन्हें अपने निशाने पर ले लिया और उनकी तुलना जया बच्चन से करने लगे, चलिए आपको भी काजल का वायरल हो रहा वीडियो दिखाते हैं|
Kajol Video Viral: मीडिया पर भड़की काजोल
अभिनेत्री काजोल को हाल ही में मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट किया गया। (Kajol Video Viral) बता दें कि मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हाल ही में हुआ, ऐसे में काजोल मनीष मल्होत्रा की इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी हैं, 21 मार्च को काजोल अपने पूरे परिवार के साथ मनीष मल्होत्रा की मां की प्रार्थना सभा में पहुंचीं, और फिर 22 मार्च को उन्हें मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया।
काजोल जैसे ही मनीष मल्होत्रा के घर पर पहुंचीं, मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे से कैद करना शुरू कर दिया, इसके बाद काजोल जैसे ही उनके घर के गेट के पास पहुंचीं, उन्होंने मीडिया को हाथ दिखाते हुए इरिटेट होकर कहा – प्लीज़….बस। इस दौरान काजोल के चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आया, वहीं मीडिया ने भी कैमरा तुरंत बंद कर दिया।
Also Read –Sitapur: महादेवपुरम में भारतीय नववर्ष पर भव्य पथ संचलन, संघ का समाज को संदेश
काजोल का ये वीडियो (Kajol Latest Video) इंटरनेट पर सामने आने की बाद उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। (Kajol Video Viral) एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये पक्का जया बच्चन जूनियर है।” दूसरे ने लिखा, “काजोल हमेशा गुस्से में क्यों रहती है।” तीसरे ने लिखा, “इसके अंदर एटीट्यूड कितना है।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ये धीरे धीरे जया बच्चन ही बनती जा रही है।”















