Katrina Kaif: बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ का पहला गाना ‘ले के प्रभु का नाम’ 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाला है. इस गाने का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया. वहीं अब सलमान खान ने इस गाने से कैटरीना कैफ की दो फोटोज शेयर करते हुए ऐसा कमेंट किया है जिसे पढ़ने के बाद यूजर्स यही कह रहे हैं इश्क तो इश्क ही होता है.
सलमान खान ने कैटरीना कैफ की दो तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘कैट तुमने बवाल मचा दिया. तुम्हारे साथ डांस करने में हमेशा अच्छा लगता है. मिलिए टाइगर और जोया से इस पार्टी ट्रैक के साथ…लेके प्रभु का नाम…23 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है. टाइगर सिनेमाघर में आपसे मिलने 12 नवंबर को आएगा.’ कैटरीना के लिए सलमान का ये कमेंट जैसे ही आया तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया.
Katrina Kaif: ‘इश्क तो इश्क ही होता है- यूजर्स
यूजर्स ने सलमान खान के इस कमेंट पर खूब प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा- ‘इश्क तो इश्क ही होता है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘सलमान और कैटरीना की जोड़ी हमेशा से ही सुपरहिट रही है.’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘ये गाना तो हिट हो ही जाएगा, क्योंकि इसमें सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री ही कमाल है.’
बता दें, सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में सलमान और कैटरीना के अलावा इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं.















Comments 3