Kaun Hai Santy Sharma: जाने माने रैपर सैंटी शर्मा का नाम चर्चाओं में आ गया है, वे अक्सर ही कुछ न कुछ ऐसा बयान दे देते हैं, जिसके चलते वे सुर्खियों में आ जाते हैं, वहीं अब फिर उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसकी वजह से उनकी चर्चा लोगों के बीच होने लगी है। दरअसल सैंटी शर्मा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे इंटरनेट ड्रामा कहा, उन्होंने इस पार्टी के खिलाफ एक लंबा चौड़ा पोस्ट इंटरनेट पर साझा किया है, जो वायरल हो गया है।
Kaun Hai Santy Sharma: सैंटी शर्मा ने कॉकरोच जनता पार्टी पर साधा निशाना
कॉकरोच जनता पार्टी का नाम इन दिनों देश भर में चर्चाओं में है, इस पार्टी की शुरुआत भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा बेरोजगार युवाओं की कॉकरोच से तुलना करने वाली टिप्पणी के बाद हुई। कॉकरोच जनता पार्टी को बॉलीवुड के कई सेलेब्स द्वारा भी फॉलो किया जा रहा है, वहीं अब रैपर सैंटी शर्मा ने इस पार्टी की आलोचना की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “Cockroach Janta Party” एक गंभीर आंदोलन से ज़्यादा इंटरनेट पर होने वाले किसी ड्रामे जैसा लगता है। आजकल, बहुत से लोग बिना किसी ठीक-ठाक रिसर्च के ही ट्रेंड्स को आंख मूंदकर फॉलो करने लगते हैं, और उन लोगों के बैकग्राउंड की जांच नहीं करते जो ऐसे कैंपेन चला रहे होते हैं। इस तथाकथित CJP के फाउंडर के बारे में कहा जाता है कि वे AAP से जुड़े रहे हैं, और उन्होंने पहले भी कई ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जो भारत की ही आलोचना करते हुए लगते थे।
Also Read –Lucknow gang rape: लखनऊ में यूपीएसपी की तैयारी कर रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म
“अगर कोई सच में खुद को राष्ट्रवादी कहता है, तो उसका ध्यान भारत की असली समस्याओं को सुलझाने पर होना चाहिए — जैसे विकास, रोज़गार, शिक्षा, इनोवेशन और राष्ट्रीय एकता — न कि Gen Z को भावनात्मक रूप से भड़काकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाना, जैसा कि नेपाल या बांग्लादेश जैसे देशों में देखने को मिलता है। कोई भी राजनीतिक पार्टी पूरी तरह से सही नहीं होती, BJP भी नहीं। भारत को रचनात्मक चर्चाओं की आवश्यकता है, न कि वायरल ट्रेंड्स से उत्पन्न अराजकता की। मैं संबंधित अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वे ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखें और शांति, स्थिरता और राष्ट्रीय हित को बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।”
Also Read –Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Cast Fees: पूजा हेगड़े या मृणाल ठाकुर? किसका मेहनताना ज्यादा
कौन हैं सैंटी शर्मा
सैंटी शर्मा एक जाने माने रैपर हैं, रैपर के साथ ही वे सिंगर और लिरिसिस्ट भी हैं। सैंटी शर्मा का जन्म 9 सितंबर 1996 को हुआ था। वह मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं, और वहां के पहले रैपर माने जाते हैं। सैंटी शर्मा का असली नाम गणेश शर्मा है। सैंटी शर्मा पहली बार साल 2016 में ‘सुनी सुनी सदको’ गाने की वजह से चर्चा में आए थे। इसके बाद साल 2017 में उनका रैप ट्रैक ‘उड़ान’ आया, जिससे उन्हें और अधिक पहचान मिली। इसके बाद से सैंटी शर्मा कई गाने रिलीज कर चुके हैं, जैसे – ‘एक थी मेरी गर्लफ्रेंड’, ‘किलिन’, ‘कोशिश मेरी’, ‘ट्रिब्यूट’, ‘गैंगस्टा’, ‘बाहों में’ और ‘बैकलेस ड्रेस’ आदि। उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का एंथम सॉन्ग ‘देसी कॉप्स’ भी बनाया है, इस गाने को उन्होंने लिखने के साथ ही गाया भी है।















