
Kriti Sanon: बॉलीवुड में अक्सर मेल एक्टर्स और फीमेल एक्टर्स के बीच होने वाले भेदभाव की खबरें बाहर आती रहती हैं. शिकायतकर्ताओं की इस फेहरिस्त में अब एक नाम Kriti Sanon का भी जुड़ गया है. कृति ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड में फीमेल एक्टर्स के साथ भेदभाव किया जा जाता है. (Kriti Sanon) यही नहीं, सेट पर उन्हें पुरुषों की तुलना में उन्हें कमतर सुविधाएं दी जाती हैं.
बातचीत में कृति (Kriti Sanon) ने बताया कि उनके माता-पिता ने उनके साथ कभी कोई भेदभाव नहीं किया. उल्टा उन्हें और उनकी बहन को अपने फैसले लेने की पूरी आज़ादी दी. इससे उनकी पर्सनैलिटी डेवलपमेंट में काफी मदद मिली. वो कहती हैं,
ये भी पढ़ें –Varanasi News: मौलवी पर नाबालिग के धर्मांतरण और निकाह का आरोप था, यूपी पुलिस उठक-बैठक कराने लगी
मगर जब कृति बॉलीवुड में आईं, तो यहां के माहौल को देखकर उन्हें झटका लगा. उन्हें महसूस हुआ कि यहां लोग पक्षपात करते हैं. वो कहती हैं,
“ऐसा बहुत बार नहीं हुआ है. लेकिन छोटी-छोटी चीजें- जैसे मेल एक्टर को बेहतर कार या बेहतर कमरा मिलना. हालांकि ये बात कार की नहीं है बल्कि इस एहसास की है कि मैं औरत हूं, केवल इस वजह से मुझे कमतर न समझा जाए. बस सब कुछ बराबरी का हो. कई बार तो असिस्टेंट डायरेक्टर्स (ADs) की आदत होती है कि वो पहले फीमेल एक्टर्स को बुला लेते हैं और फिर मेल एक्टर का इंतजार करते हैं. मुझे उन्हें ये कहना पड़ा है कि ऐसा मत कीजिए. इस सोच को बदलने की जरूरत है.”
ये भी पढ़ें –Balrampur News: तुलसीपुर सीएचसी में असामान्य प्रसव, महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म
जहां तक फिल्मों की बात है, कृति इस वक्त आनंद एल राय की मूवी ‘तेरे इश्क में’ में काम कर रही हैं. (Kriti Sanon) इसमें उनके अपोजिट धनुष दिखाई देंगे. फिल्म 28 नवंबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ ‘डॉन 3’ का शूट शुरू करेंगी.














