Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा पहले से चुनावी अभियान छेड़ रखा है तो वहीं कांग्रेस ने भी शनिवार से अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान की धरती से कांग्रेस ने जमकर मोदी सरकार पर निशाना साधा और चुवानी रैली में प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस पर हो रहे हमलों का जबाव दिया है।
Lok Sabha Election : मोदी खुद को महान बताकर लोकतंत्र कर रहे चीरहरण’
राजस्थान में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। भाजपा से जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलवर में चुनावी सभा को कुछ ही देर में संबोधित करेंगे तो उससे पहले कांग्रेस की ओर से सोनिया गांधी ने जयपुर में चुनावी जनसभा में भाजपा पर जमकर हमला बोला।
Lok Sabha Election : लोकतंत्र कर रहे चीरहरण
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को राजस्थान के जयपुर में इंडिया गठबंधन की एक चुनावी रैली को संबोधित किया है। इस चुनावी जनसभा में सोनिया गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष रूप से रहे। उन्होंने कहा कि ‘मोदी जी खुद को महान मान कर देश और लोकतंत्र की मर्यादा का चीरहरण कर रहे हैं। इंडिया अलायंस के नेताओं को भाजपा में शामिल होने की धमकी दे जा रही है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खत्म हो गया है। हमारा देश खतरे में है। देश की हमारे संविधान को बदलने की साजिशें भाजपा वाले रच रहे हैं।