LPG Subsidy New Rule 2026: तेजी से बढ़ती जा रही महंगाई के दौर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों ने पहले ही आम लोगों के बजट को हिला कर रख दिया है। ऐसे में एलपीजी सब्सिडी कई परिवारों के लिए बड़ी राहत की वजह बनी हुई थी। लेकिन अब जून 2026 से जुड़े नए नियम ने लाखों उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। (LPG Subsidy New Rule 2026) सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से साफ किया गया है कि जिन उपभोक्ताओं ने समय रहते ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग पूरी नहीं कराई, उनकी गैस सब्सिडी रोक दी जा सकती है।
कई लोगों के खाते में पिछले कुछ महीनों से सब्सिडी नहीं पहुंच रही थी, जिसके पीछे तकनीकी कारण बताए जा रहे थे। (LPG Subsidy New Rule 2026) अब सामने आया है कि ई-केवाईसी और आधार सत्यापन इस प्रक्रिया का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में अगर आपने अभी तक यह काम पूरा नहीं किया है तो जून खत्म होने से पहले इसे जरूर कर लें। आइए जानते हैं इस विषय पर विस्तार से –
क्या है LPG सब्सिडी से जुड़ा नया नियम?
सरकार की ओर से एलपीजी सब्सिडी व्यवस्था को और पारदर्शी बनाने के लिए नया नियम लागू किया गया है। (LPG Subsidy New Rule 2026) अब गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी ई-केवाईसी पूरी होगी और गैस कनेक्शन आधार कार्ड से लिंक होगा। तेल कंपनियों का कहना है कि इससे फर्जी कनेक्शन और गलत तरीके से सब्सिडी लेने वालों पर रोक लगेगी।
नई व्यवस्था के अंतर्गत उपभोक्ताओं को 30 जून तक अपनी जानकारी अपडेट करनी होगी। (LPG Subsidy New Rule 2026) अगर तय समय तक सत्यापन नहीं हुआ तो खाते में आने वाली सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। यही वजह है कि इन दिनों गैस एजेंसियों और ऑनलाइन ऐप्स पर ई-केवाईसी कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
Also Read –UP News: चंदौली में जनगणना 2027 के उत्कृष्ट प्रगणक सम्मानित, दो दिन में पूरा किया HLB कार्य
किन लोगों की सब्सिडी रुक सकती है?
नए नियम का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ सकता है जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या जिनकी जानकारी अपडेट नहीं है। (LPG Subsidy New Rule 2026) अगर किसी उपभोक्ता का गैस कनेक्शन आधार से लिंक नहीं है, बैंक खाते की जानकारी गलत है या ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है तो सिस्टम उनकी पहचान सत्यापित नहीं कर पाएगा।
इसी के साथ जिन लोगों ने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है या दस्तावेजों में नाम अलग-अलग दर्ज है, उन्हें भी परेशानी हो सकती है। कई बार छोटी सी गलती की वजह से सब्सिडी ट्रांसफर रुक जाती है और लोगों को महीनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
मोबाइल से घर बैठे कैसे करें ई-केवाईसी?
सरकार और गैस कंपनियों ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पहले से काफी आसान बना दिया है। अब उपभोक्ता घर बैठे मोबाइल फोन से ही यह काम पूरा कर सकते हैं। इंडियन ऑयल, भारत गैस और एचपी गैस जैसी कंपनियों ने अपने मोबाइल ऐप पर यह सुविधा दी है।
उपभोक्ता को सबसे पहले संबंधित ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करना होगा। इसके बाद ई-केवाईसी या री-केवाईसी विकल्प पर क्लिक करना होगा। (LPG Subsidy New Rule 2026) कई मामलों में फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए पहचान सत्यापित हो जाती है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिकॉर्ड तुरंत अपडेट हो जाता है। जिसके उपरांत सब्सिडी जारी रहने में कोई दिक्कत नहीं आती।
ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं हो रही तो एजेंसी जाकर कराएं काम
कई बुजुर्ग उपभोक्ता या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोग ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते। ऐसे लोगों के लिए गैस एजेंसी में ऑफलाइन सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ता अपने नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर आधार कार्ड, गैस पासबुक और मोबाइल नंबर के जरिए ई-केवाईसी करा सकते हैं।
एजेंसी पर कर्मचारी फिंगरप्रिंट या ओटीपी के जरिए सत्यापन करता है। इसके बाद कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी हो जाती है। गैस कंपनियां लोगों से अपील कर रही हैं कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें क्योंकि आखिरी दिनों में सर्वर और एजेंसियों पर ज्यादा दबाव बढ़ सकता है।
आधार लिंकिंग क्यों बन गई जरूरी?
सत्यापन की पुष्टि को लेकर सरकार पिछले कुछ वर्षों से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT सिस्टम को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी व्यवस्था के तहत गैस सब्सिडी सीधे उपभोक्ताओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। (LPG Subsidy New Rule 2026) आधार लिंकिंग से यह सुनिश्चित किया जाता है कि सब्सिडी सही व्यक्ति तक पहुंचे। अगर गैस कनेक्शन, बैंक खाता और आधार आपस में लिंक नहीं होंगे तो सिस्टम भुगतान रोक सकता है। यही कारण है कि अब आधार सत्यापन को एलपीजी सब्सिडी के लिए जरूरी शर्त बना दिया गया है।
खाते में सब्सिडी नहीं आ रही तो ऐसे करें जांच
अगर लंबे समय से आपके खाते में सब्सिडी नहीं पहुंच रही है तो सबसे पहले उसका स्टेटस जांचना जरूरी है। इसके लिए गैस कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर कंज्यूमर नंबर डालना होता है। वहां DBTL और सब्सिडी की स्थिति आसानी से देखी जा सकती है। अगर स्टेटस में Pending KYC या Aadhaar Not Linked जैसी जानकारी दिखाई देती है तो तुरंत दस्तावेज अपडेट कराने चाहिए। कई मामलों में बैंक खाते की गलत जानकारी या निष्क्रिय मोबाइल नंबर भी भुगतान रुकने की वजह बन जाते हैं।
ब्लैक में सिलेंडर खरीदने वालों की भी बढ़ी मुश्किल
देश के कई हिस्सों में ऐसे परिवार भी हैं जिनके पास आधिकारिक गैस कनेक्शन नहीं है और वे वेंडर से अतिरिक्त कीमत देकर सिलेंडर खरीदते हैं। हाल के दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्ती बढ़ने से ऐसे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
अब ब्लैक मार्केट में सिलेंडर पहले से कहीं ज्यादा महंगे दाम पर मिल रहे हैं। कई जगहों पर दोगुनी कीमत तक वसूली की शिकायतें सामने आई हैं। (LPG Subsidy New Rule 2026) सरकार लगातार लोगों से वैध गैस कनेक्शन लेने और आधिकारिक चैनल से ही सिलेंडर खरीदने की अपील कर रही है। अगर आप चाहते हैं कि आने वाले महीनों में आपकी गैस सब्सिडी बिना किसी रुकावट के खाते में आती रहे तो ई-केवाईसी और आधार लिंकिंग का काम जल्द पूरा कर लेना चाहिए। छोटी सी लापरवाही भी सब्सिडी बंद होने की वजह बन सकती है।















