Lucknow News: लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्र से मारपीट का मामला, 6 आरोपियों पर FIR दर्ज

Facebook
X
WhatsApp
image 34

Lucknow News: लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कार में बंधक बनाकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में एक युवती और उसके दोस्त लगातार लगभग दो मिनट तक छात्र को थप्पड़ मारते हुए नज़र आ रहे हैं।

Lucknow News: 26 अगस्त को हुई थी वारदात, दोस्त के साथ कॉलेज पहुँचा था पीड़ित

ये पूरी घटना बीते 26 अगस्त की है, जब पीड़ित शिखर अपने दोस्त सौम्य सिंह यादव के साथ एमिटी यूनिवर्सिटी पहुंचा था। पीड़ित का आरोप है कि पार्किंग में पहले से मौजूद एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा जान्हवी मिश्रा अपने साथियों आयुष यादव, मिलन बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला के साथ कार में घुस गई और वहां युवती समेत अन्य आरोपियों ने छात्र शिखर से गाली-गलौज शुरू कर दी। शिखर ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों की ओर से शिखर को लगातार थप्पड़ और घूंसे मारे गए। (Lucknow News) पीड़ित परिवार का कहना है कि केवल दो मिनट में उसे 26 थप्पड़ जड़े गए।

Also Read –Donald Trump: ‘मैं और मोदी हमेशा दोस्त रहेंगे’, भारत को खोने की बात कहने के बाद ट्रंप ने फिर सुर बदल दिए

आरोपियों ने पिटाई का वीडियो रिकॉर्ड करके किया वायरल

बताया जाता है कि इस थप्पड़ कांड का वीडियो सभी आरोपियों ने खुद ही रिकॉर्ड किया और फिर बाद में उसे यूनिवर्सिटी कैंपस के अन्य छात्रों और ग्रुपों में वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र शिखर के पिता मुकेश कुमार केसरीवानी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उनका बेटा मानसिक दबाव और तनाव में चला गया है। (Lucknow News) जिसके बाद पिता ने इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने के अलावा एमिटी यूनिवर्सिटी प्रबंधन से भी की लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई खास संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

Also Read –Sharda River Accident: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, शारदा नदी में पलटी 20 लोगों से भरी नाव, तेज धारा में बह गये पिता-पुत्री

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

चिनहट थाने के इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर आयुष यादव, जान्हवी मिश्रा, मिलाय बनर्जी, विवेक सिंह और आर्यमन शुक्ला को नामजद करते हुए कुल 6 लोगों के खिकाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। (Lucknow News) उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि विवाद किस बात पर हुआ। वहीं, एमिटी यूनिवर्सिटी के मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन यदि शिकायत दर्ज होती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें