Lucknow News : विश्व फायर फाइटर गेम में स्वर्ण पदक विजेताओं का किया सम्मान

Lucknow News : विश्व फायर फाइटर गेम में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे वीर योद्धाओं का आज 1090 चौराहे पर अभिभावक संघ लखनऊ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

https://twitter.com/india24x7livetv/status/1836350523554803856

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

सम्मान समारोह में विनीत शुक्ला बीनू ,आशुतोष सिंह, सौरभ सिंह, निशांत त्रिपाठी, देवेश सिंह, कृष्ण कुमार सोनी, प्रशांत त्रिपाठी, कल्लू डॉन, विजय प्रताप सिंह, सूरज सिंह, ध्रुव सिंह, विश्वास सिंह, मयंक सिंह, वीरू, नवनीत आदि सम्मिलित हुए।

देश की सेवा में अग्रिम पंक्ति में खड़े रहने वाले इन अग्निशामकों ने अपने अदम्य साहस और कौशल से देश का नाम रोशन किया है। विश्व फायर फाइटर गेम में स्वर्ण पदक जीतना किसी भी देश के लिए गौरव की बात है और हमारे देश के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है।

Lucknow News : हमारे देश के असली हीरो वीर योद्धा

समारोह में बोलते हुए अभिभावक संघ लखनऊ के अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, “ये वीर योद्धा हमारे देश के असली हीरो हैं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना देश की सेवा की है। हम सभी उन पर गर्व करते हैं।” इस अवसर पर सम्मानित किए गए अग्निशामकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि, “यह सम्मान हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम भविष्य में भी देश की सेवा करते रहेंगे।”

Exit mobile version