Lucknow stray dogs attack: राजधानी लखनऊ के एक पार्क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो दिल को झकझोर देने वाला है। यहां मीना बेकरी चौराहे से ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग के पीछे बने पार्क में बच्चे रोज की तरह झूला झूल रहे थे। तभी अचानक 8 से 10 आवारा कुत्तों का झुंड दौड़ता हुआ पार्क में घुस आया। (Lucknow stray dogs attack) किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुत्तों ने बच्चों को घेर लिया और उन पर झपटने लगे। डर से बच्चे चीखने लगे और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई बच्चे गिरते-पड़ते किसी तरह पार्क के बाहर पहुंचे।
Lucknow stray dogs attack: CCTV में कैद हुई डरावनी घटना
यह पूरी घटना पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 18 जनवरी की इस घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसे देखकर लोग सिहर उठे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चे आराम से झूला झूल रहे हैं और तभी कुत्तों का झुंड दौड़ता हुआ आता है। (Lucknow stray dogs attack) कुछ ही पलों में माहौल बदल जाता है। बच्चे जान बचाने के लिए भागते हैं और कुत्ते उन्हें दौड़ाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में गुस्सा और डर दोनों बढ़ गए हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई बच्चा काटा नहीं गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में 10 से ज्यादा आवारा कुत्ते रहते हैं, जो आए दिन राहगीरों और बच्चों पर झपटते हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब लोग मांग कर रहे हैं कि आक्रामक कुत्तों को जल्द से जल्द हटाया जाए, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
मौलवी गंज में कुत्ते ने 5 साल की बच्ची को काटा
इसी बीच मौलवी गंज से एक और डरावनी घटना सामने आई है। (Lucknow stray dogs attack) यहां घर से सामान लेने निकली 5 साल की बच्ची पीहू प्रजापति पर कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे काट लिया। बच्ची का इलाज चल रहा है। पीहू की मां ममता देवी ने नगर निगम में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इलाके में कुछ लोग कुत्तों को पालते हैं, जिससे कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और वे आक्रामक होते जा रहे हैं।















