Maharashtra Suitcase Murder Mystery: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब डोम्बिवली के पास पलवा फ्लाईओवर के नीचे एक संदिग्ध सूटकेस मिला। सूटकेस खोलते ही पुलिस के होश उड़ गए, क्योंकि उसके अंदर एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
Maharashtra Suitcase Murder Mystery: सुनसान जगह से मिला संदिग्ध सूटकेस
यह सूटकेस दोपहर करीब 1 बजकर 45 मिनट पर शिल-दैघर पुलिस थाना क्षेत्र के देसाई क्रीक के पास पड़ा मिला। (Maharashtra Suitcase Murder Mystery) यह जगह सुनसान होने के कारण पहले किसी का ध्यान इस पर नहीं गया। लेकिन क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की निगाह जब इस पर पड़ी, तो शक होने पर इसे जांच के लिए खोला गया।
Also Read -Ayodhya PM Modi Visit: राम मंदिर में पीएम मोदी का आज आगमन, देखें पूरा कार्यक्रम शेड्यूल
अधिकारियों का कहना है कि दिखने से ऐसा लगता है जैसे हत्या को छिपाने के लिए शव को फ्लाईओवर के पास स्थित नाले या खाड़ी में फेंकने की कोशिश की गई हो। (Maharashtra Suitcase Murder Mystery) फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया गया है।
हत्या तीन दिन पहले होने का शक
शिल-दैघर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीराम पोल ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच आंकी गई है। (Maharashtra Suitcase Murder Mystery) शव की हालत बेहद खराब थी, जिससे संकेत मिलता है कि हत्या करीब तीन दिन पहले की गई थी।
पुलिस को शुरुआती जांच में आशंका है कि महिला के साथ किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या की गई होगी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत का असली कारण क्या है और क्या महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ था या नहीं।
उधर मौके पर पहुंची मानपाड़ा पुलिस की टीम ने प्रारंभिक तौर पर महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई है। (Maharashtra Suitcase Murder Mystery) अधिकारियों को शक है कि महिला को पीट-पीटकर मारा गया और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए सूटकेस में भरकर क्रीक के पास फेंक दिया गया।
गुमशुदा महिलाओं की तलाश तेज, कई शहरों में जांच
पुलिस ने महिला की पहचान के लिए ठाणे, मुंबई, कल्याण और डोम्बिवली के पुलिस स्टेशनों से गुमशुदा व्यक्तियों की रिपोर्ट मंगवाई है। महिला का चेहरा पहचानने लायक नहीं बचा, इसलिए जांच और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है।
मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक संदीपन शिंदे ने बताया कि महिला की पहचान के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही पलवा और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सूटकेस यहां किसने लाकर छोड़ा।
इलाके में दहशत, पुलिस को सुराग की तलाश
इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है और कई लोग इसे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का संकेत मान रहे हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद है कि सीसीटीवी एवं फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद इस हत्या की गुत्थी जल्द सुलझ जाएगी।













