Mouni Roy Divorce: एक्ट्रेस मौनी रॉय कल से ही लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है। मौनी रॉय की तलाक की खबरें बता दे कि Mouni Roy और उनके पति सूरज नॉम्बियार दोनों ने एक-दूसरे को 3 साल तक डेट करने के बाद 2022 में गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। (Mouni Roy Divorce) दोनों ने अपने-अपने रिवाजों से शादी की थी। दोनों की शादी को 4 साल हो गए हैं। लेकिन अब जाकर इन दोनों का रिश्ता टूटने की कागार पर आ गया है। जिसको लेकर लगातार सोशल मीडिया पर अफवाहें वायरल हो रही हैं। अब जाकर Mouni Roy ने इसपर प्रतिक्रिया दी है।
Mouni Roy Divorce: मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया
मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी, कहा, “सभी मीडिया संस्थानों से विनम्र निवेदन है कि वे झूठी खबरें प्रकाशित न करें और हमें निजता और स्थान दें। कृपया।”
Mouni Roy और Suraj Nambiar के अलग होने की अफ़वाहों ने सबको चौंका दिया है। इस कपल ने Instagram पर एक-दूसरे को अनफ़ॉलो कर दिया है। इसके बाद, उन्होंने अपने-अपने हैंडल से कपल वाली प्यारी तस्वीरें भी डिलीट कर दीं। (Mouni Roy Divorce) अब, Suraj Nambiar के हालिया कदम से नेटिज़न्स ज़रूर हैरान रह जाएँगे। (Mouni Roy Divorce) ख़बरों के मुताबिक, उनके कथित तलाक़ की ख़बर सामने आने के बाद उन्होंने अपना Instagram हैंडल डिलीट कर दिया है। असल में, Mouni और Suraj ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपने तलाक़ का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के तलाक़ की अफ़वाहें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। यह सब तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस और उनके पति ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफ़ॉलो कर दिया। इससे लोग यह सोचने लगे कि क्या यह जोड़ा तलाक़ की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच, शादी के बाद होने वाली लड़ाइयों से निपटने के बारे में मौनी का एक पुराना बयान ऑनलाइन फिर से सामने आया है। एक पुराने इंटरव्यू में, एक्ट्रेस ने बताया था कि शादी के बाद वह और सूरज लड़ाइयों से कैसे निपटते थे।














